बाढ़ की तैयारियों के तहत खगड़िया जिले के गोगरी स्थित तारा मध्य विद्यालय परिसर में प्रशासन द्वारा जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच पॉलीथिन शीट (तिरपाल) का वितरण किया गया।
इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मियों ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री सौंपी, ताकि आपात स्थिति में उन्हें सुरक्षित अस्थायी आश्रय मिल सके। प्रशासन क्षेत्र में बाढ़ राहत और बचाव उपायों को लेकर पूरी तरह सजग और तत्पर है।