खगड़िया जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में आज पूर्वी ठाठा पंचायत के बाढ़ प्रभावित इलाकों में आंगनबाड़ी व राहत दल की टीमों द्वारा घर-घर जाकर जरूरतमंद मासूम बच्चों के बीच पौष्टिक सुधा दूध का वितरण किया गया, ताकि आपदा की इस स्थिति में बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।