जालौन में 70 लाख के गांजे के साथ 4 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन के आटा थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 2 कुंतल 27 किलो गांजा बरामद करते हुए चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे की कीमत करीब 70 लाख रुपये है। आरोपियों के पास से दो काली स्कॉर्पियो और 5,100 रुपये नकद भी मिले हैं। चारों आरोपी बागपत के रहने वाले हैं और उड़ीसा से गांजा लाकर जालौन, झांसी, कानपुर समेत कई जिलों में सप्लाई करते थे। आईपीएस डॉ. ईशान सोनी ने प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा किया। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जबकि कॉल डिटेल के जरिए पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
#oraijalaun
#jalaunnews
#up92
#orai
#uppolice
Orai, Jalaun | Aug 29, 2026