उरई शहर के रिहायशी इलाके में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 9 गिरफ्तार
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के बघौरा मोहल्ले में पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 1 लाख 62 हजार 270 रुपये नकद और 9 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस के मुताबिक छापेमारी के दौरान कुछ लोग मौके से फरार हो गए। मामले में 11 लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
#jalaunnews #jalaunpolice #up92 #orai #uppolice
Orai, Jalaun | Aug 30, 2026