पीरो: पीरो में पुलिस की कार्रवाई, दो लोगों को किया गया गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | Nov 4, 2026 शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पीरो थाना की पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हाटपोखर गांव निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। वहीं, पीरो थाना की पुलिस ने एक वारंटी पप्पू कुमार को भी गिरफ्तार किया है। वह पीरो भागलपुर का रहने वाला है।