• सीहोर में यूपीएससी और एमपीपीएससी की निःशुल्क कोचिंग क्लासेस के नवीन बैच का शुभारंभ
• प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह
शहर के रविंद्र सांस्कृतिक भवन टाउन हॉल स्थित शासकीय लाइब्रेरी में सिविल सेवा परीक्षाओं (UPSC व MPPSC) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग क्लासेस के नवीन बैच का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम बृजेश सक्सेना, जेल एसपी प्रतिभा पटेल और तहसीलदार अमित सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में जाने के इच्छुक विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन मिलना एक सराहनीय कदम है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।
कक्षाओं के संचालन में जिला प्रशासन सीहोर , 'सुभाष मानवता विकास समिति' और 'आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा शिक्षा समिति' की अहम भूमिका है। सीहोर जिला प्रशासन और आधुनिक नालंदा के डायरेक्टर परीक्षित भारती के साझा प्रयासों से यह निःशुल्क कोचिंग निरंतर संचालित की जा रही है।
इस अवसर पर विशेष सहयोगी राजेश दुबे, आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा के संयुक्त संचालक रामलखन मीणा, सहायक संचालक नेहा माहेश्वरी, शिक्षिका नीतू लोधी, कविता , शिक्षक गोकुल प्रसाद वर्मा, सोनू प्रजापति और हितेश दुबे सहित बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
Sehore, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026