• जिला आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा जब्त
• 3 प्रकरण दर्ज, 20 लीटर कच्ची मदिरा एवं 500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद
कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी श्री दीपसिंह राठौर ने बताया कि जिला आबकारी बल के सहयोग से वृत्त सीहोर में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती संगीता नायक के नेतृत्व में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 03 प्रकरण कायम किए गए।
कार्रवाई के दौरान 20 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा एवं 500 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 54 हजार रुपये है। प्रकरणों को मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती संगीता नायक, आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री रिया जैन एवं जिला आबकारी बल का सराहनीय योगदान रहा।
जिला आबकारी विभाग द्वारा बताया गया है कि जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
15 views | Sehore, Madhya Pradesh | Sep 9, 2026