Public App Logo
Profile Picture

PRO JS SEHORE

@projssehore
697Followers
0Following
साल की तीसरी नेशनल लोक अदालत का हुआ सफल आयोजन

आपसी सहमति से सुलझे विवाद, लोक अदालत ने दी पक्षकारों को त्वरित राहत

            सीहोर जिले में जिला एवं तहसील स्तर पर आयोजित वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन हुआ। तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में पक्षकारों ने लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने विवादों का आपसी सहमति एवं राजीनामे के माध्यम से निराकरण कराया।

नेशनल लोक अदालत के दौरान कुल 4,208 प्रकरणों का निराकरण किया गया तथा कुल 13,02,00,547 रुपये की समझौता राशि जमा हुई। इनमें न्यायालयों में लंबित 1,272 प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामे के आधार पर हुआ, जिनमें 9,41,74,832 रुपये के अवार्ड पारित किए गए। वहीं 2,936 प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण करते हुए 3,60,25,715 रुपये की समझौता राशि जमा कराई गई।

नेशनल लोक अदालत के शुभारंभ अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर श्री संजीव कुमार अग्रवाल द्वारा जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की गई तथा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री वैभव मण्डलोई, विशेष न्यायाधीश श्री हेमंत जोशी, प्रथम जिला न्यायाधीश श्रीमती स्मृति सिंह ठाकुर, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री एम.के. वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती विनीता गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती स्वप्नश्री सिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक अहमद सिद्दीकी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्री अनिल पारे, न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पैनल अधिवक्ता, पैरालीगल वॉलेंटियर्स, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पक्षकार उपस्थित रहे।

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य केवल लंबित न्यायालयीन प्रकरणों का निराकरण करना नहीं, बल्कि पक्षकारों को आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विवादों का समाधान उपलब्ध कराकर शीघ्र, सुलभ एवं कम खर्चीला न्याय प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकार स्वयं की सहमति से अपने विवाद का समाधान करते हैं, जिससे उनके आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहते हैं। न्यायालयीन लंबित प्रकरणों के साथ-साथ प्रिलिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण से आमजन को बड़ी राहत मिलती है। उन्होंने लोक अदालत की सफलता के लिए न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों, पैनल अधिवक्ताओं, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स एवं पैरालीगल वॉलेंटियर्स सहित सभी संबंधितों के प्रयासों की सराहना की।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने कहा कि नेशनल लोक अदालत आमजन के लिए विवादों के त्वरित एवं सरल समाधान का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए व्यापक जन-जागरूकता एवं विभिन्न विभागों के साथ आवश्यक समन्वय किया गया।

उन्होंने राजीनामा करने वाले पक्षकारों को बधाई देते हुए कहा कि विवाद का अंत केवल एक प्रकरण का निराकरण नहीं, बल्कि परिवार एवं समाज में शांति और सौहार्द की स्थापना की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

कुटुम्ब न्यायालय सीहोर में विचाराधीन पारिवारिक विवाद के दो प्रकरणों में लोक अदालत के दौरान समझाइश के बाद पति-पत्नी ने अपने मतभेद भुलाकर साथ रहने पर सहमति व्यक्त की। प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री वैभव मण्डलोई द्वारा दोनों पक्षों को पारिवारिक जीवन एवं बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए समझाइश दी गई।

राजीनामे के बाद प्रधान जिला न्यायाधीश श्री संजीव कुमार अग्रवाल एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती स्वप्नश्री सिंह की उपस्थिति में दोनों दंपतियों को पौधे प्रदान किए गए तथा एक-दूसरे को फूल-माला पहनाकर खुशी-खुशी घर के लिए विदा किया गया।

नेशनल लोक अदालत में बैंक ऋण एवं विद्युत बकाया राशि से संबंधित प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का भी प्रभावी निराकरण किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती स्वप्नश्री सिंह के समन्वय एवं प्रयासों से बैंक शाखा प्रबंधकों, विद्युत विभाग एवं संबंधित आवेदकों के बीच सुलह एवं समझाइश कराई गई।

इसके परिणामस्वरूप कई पक्षकारों को समझौता राशि में अधिकतम संभव छूट तथा राशि को किश्तों में जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके प्रकरणों का त्वरित निराकरण संभव हुआ।

राजीनामा करने वाले पक्षकारों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पक्षकारों को फूल-माला एवं पौधे प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर इंटर्नशिप कर रही छात्राओं को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। न्यायालय परिसर में बैंक, नगर पालिका एवं विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया तथा आमजन की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं यथोचित निराकरण के निर्देश दिए गए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
अवैध राशि की मांग के आरोप में पटवारी निलंबित

              तहसील श्यामपुर के ग्राम पथरिया तत्कालीन हल्का गढ़ीबगराज एवं वर्तमान में सीलखेडा में पदस्थ पटवारी जितेन्द्र कुमार शर्मा को अवैध राशि की मांग संबंधी शिकायत के मामले में सीहोर एसडीएम श्री तन्मय वर्मा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत की गई है।

प्राप्त शिकायत में ग्रामीणों द्वारा पटवारी पर बीपीएल कार्ड, जमीन का पट्टा सहित अनेक राजाव संबंधी कार्यों के लिए राशि की मांग करने संबंधी आरोप लगाए गए थे। तहसीलदार श्यामपुर द्वारा शिकायतकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत तथ्यों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3(1)(एक), (दो) एवं (तीन) का उल्लंघन पाए जाने पर विभागीय जांच प्रस्तावित की गई है।

निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय तहसीलदार तहसील सीहोर ग्रामीण, जिला सीहोर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। साथ ही तहसीलदार श्यामपुर हल्का सीलखेड़ा क्रमांक 08 का प्रभार तत्काल अन्य पटवारी को सौंपकर समस्त शासकीय अभिलेखों की विधिवत सुपुर्दगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित के विरुद्ध आरोप पत्र पृथक से जारी किया जाएगा।
 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
जिले में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस में दी स्वास्थ्य सेवाएं

                 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि जिले की समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस डे पर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण एवं जांच की गई। हितग्राहियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया जिसमें 0 से 01 वर्ष के 676 बच्चों का टीकाकरण किया गया। 01 वर्ष से अधिक 334 बच्चों का भी टीकाकरण किया गया। कुल 143 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
माटी गणेश–हरित गणेश कार्यशाला में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

                 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीहोर में ईको क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में “माटी गणेश–हरित गणेश” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमा निर्माण, प्राकृतिक रंगों के उपयोग तथा जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के प्रति जागरूक करना था। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नितिन बातव ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलना वर्तमान समय की आवश्यकता है। पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमा का निर्माण एवं विसर्जन हमारी आस्था के साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। कार्यक्रम में ईको क्लब प्रभारी श्रीमती मधुरिमा तिवारी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विद्यार्थियों को “ग्रीन गणेश” की अवधारणा से अवगत कराया। उन्होंने मिट्टी की गणेश प्रतिमा, प्राकृतिक रंगों के प्रयोग, बीजयुक्त प्रतिमा तथा पर्यावरण-अनुकूल विसर्जन की प्रक्रिया को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया। साथ ही गणेश जी की प्रतिमा के विभिन्न अंगों में निहित जीवन-मूल्यों से विद्यार्थियों को परिचित कराते हुए पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन से जोड़ने का संदेश दिया।

      कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित व्यावहारिक कार्यशाला  विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मिट्टी से गणेश जी की प्रतिमाओं का निर्माण किया। विशेष रूप से प्रत्येक प्रतिमा में एक-एक बीज स्थापित किया गया, ताकि विसर्जन के पश्चात इन्हें गमले अथवा घर के बगीचे की मिट्टी में विसर्जित कर एक नए पौधे के रूप में विकसित किया जा सके। इस अभिनव गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने “एक गणेश प्रतिमा—एक बीज—एक हरित भविष्य” का संदेश दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन एनएसएस प्रभारी सुश्री सुप्रिया गुप्ता ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के विभिन्न चरणों का सुव्यवस्थित संचालन करते हुए विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुषमा सिसोदिया ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं समस्त महाविद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने पर्यावरण-अनुकूल गणेशोत्सव मनाने, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने तथा जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने की शपथ ली।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा— “माटी से मंगल, बीज से भविष्य — आस्था भी, पर्यावरण की रक्षा भी।”

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
Video 4
Video 5
• स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने स्कूलों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

• स्कूल शिक्षा सचिव श्री संजय गोयल ने विद्यालयों का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

                   मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री संजय गोयल ने इछावर विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल सेमली जदीद एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सेमली जदीद तथा सीहोर विकासखंड के शासकीय माध्यमिक शाला जहांगीरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति, उपलब्ध सुविधाओं तथा विद्यालय संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

      श्री गोयल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही विद्यालयों में स्वच्छता, अनुशासन एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत अधिकारियों द्वारा मैदानी क्षेत्रों में पहुंचकर शैक्षणिक संस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जा सकें। निरीक्षण के दौरान डीपीसी श्री रमेशराम उइके भी उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
शासकीय माध्यमिक विद्यालय बिशन खेड़ी में दंत फ्लोरोसिस स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

                      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सीहोर डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया के मार्गदर्शन एवं डॉ. रुचिका उइके के निर्देशन में विकासखंड इछावर के ग्राम बिशन खेड़ी स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में दंत फ्लोरोसिस स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यालय के कुल 45 विद्यार्थियों की दंत स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 8 बच्चों में दंत फ्लोरोसिस के मामले चिन्हित किए गए। चिन्हित बच्चों को आवश्यक परामर्श एवं आगे की जांच/उपचार हेतु उचित मार्गदर्शन दिया गया।

      शिविर के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दंत फ्लोरोसिस की रोकथाम, मौखिक स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल के उपयोग एवं दांतों की नियमित देखभाल के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही IEC (सूचना, शिक्षा एवं संचार) गतिविधियों के माध्यम से दंत स्वास्थ्य एवं फ्लोरोसिस से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों में दंत फ्लोरोसिस की समय पर पहचान, रोकथाम एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के साथ-साथ जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
• सोयाबीन दिवस एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा

• किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप खेती करने का किया आह्वान

                    सोयाबीन दिवस एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम इछावर विकासखण्ड के भाउखेड़ी में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए सोयाबीन की खेती में आधुनिक तकनीकों को अपनाने, कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुरूप फसल प्रबंधन करने तथा उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए नई कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। किसानों को कृषि संबंधी नवीनतम जानकारी और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं।

            राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि किसान खेती में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं और फसल की बुवाई से लेकर कटाई तक कृषि विशेषज्ञों की सलाह को प्राथमिकता दें। उन्होंने किसानों से मिट्टी की स्थिति, मौसम एवं फसल की आवश्यकता के अनुसार कृषि कार्य करने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक उपयोग, जल संरक्षण तथा फसल प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों ने किसानों को दी उपयोगी जानकारी

            कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों को सोयाबीन की उन्नत खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने किसानों को फसल की बेहतर पैदावार के लिए आवश्यक कृषि तकनीकों, फसल प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा कृषि संबंधी नवीन उपायों की जानकारी प्रदान की। किसानों को बदलते मौसम एवं परिस्थितियों के अनुरूप खेती की तकनीक अपनाने तथा समय पर कृषि विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।

            कृषि अधिकारियों ने किसानों को शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं एवं किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि किसान कृषि विभाग एवं कृषि वैज्ञानिकों से निरंतर संपर्क में रहें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विशेषज्ञों से सलाह लेकर उसका समाधान करें।

किसानों की समस्याओं और सुझावों पर भी हुआ संवाद

            कार्यक्रम के दौरान किसानों से उनकी कृषि संबंधी समस्याओं एवं सुझावों पर भी चर्चा की गई। किसानों ने खेती-किसानी से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी साझा की। अधिकारियों ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को नवीन कृषि तकनीकों से अवगत कराते हुए सोयाबीन उत्पादन को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाना रहा।

            कार्यक्रम में कलेक्टर श्री बालागुरू के. एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, डीडीए श्री एके उपाध्याय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को कृषि में नवाचार एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
Video 9
Video 10
• मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत बलोंडिया में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

• राजस्व मंत्री ने ग्रामीणों से किया संवाद, सुनी समस्याएं और अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

• शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना और जनसमस्याओं का शीघ्र निराकरण अभियान का प्रमुख उद्देश्य

• शासकीय सेवक पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता से करें जनता की सेवा

      मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत इछावर विकासखंड के ग्राम बलोंडिया में जिला स्तरीय शिविर एवं भ्रमण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा शामिल हुए। उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री बालागुरू के. एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने भी ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना।

      इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाना है। शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे तथा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान हो, इसी उद्देश्य से जिले के विभिन्न ग्रामों में अधिकारियों द्वारा भ्रमण एवं शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका निराकरण कर आमजन को शीघ्र राहत प्रदान करें।
राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य गरीब, किसान, महिला, युवा, श्रमिक एवं जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वच्छ ईंधन की सुविधा मिली है। पात्र परिवारों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है, वहीं महिलाओं एवं माताओं के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अनेक योजनाएं संचालित हैं।

      उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की जनकल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। ग्राम स्तर पर योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। राजस्व मंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय सेवक जनता की सेवा के लिए हैं। इसलिए प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण में अनावश्यक विलंब न किया जाए। जिन समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर संभव है, उनका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन प्रकरणों में उच्च स्तर से कार्यवाही आवश्यक है, उन्हें समय-सीमा में संबंधित स्तर पर भेजकर उसका निराकरण कराया जाए।

ग्रामीणों की मांग पर बलोंडिया-नवलपुरा-झागरिया मार्ग निर्माण की बात

      कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं एवं समस्याओं से राजस्व मंत्री को अवगत कराया गया। ग्रामीणों ने बलोंडिया से नवलपुरा होते हुए झागरिया तक सड़क निर्माण की मांग रखी। राजस्व मंत्री ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से सुना और सड़क निर्माण की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की आवागमन सुविधा को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

मंच से पूछा योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं

      राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए पूछा कि उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, राशन, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ योजनाओं की वास्तविक स्थिति की भी जानकारी प्राप्त करें। यदि किसी पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ नहीं मिला है तो उसके कारणों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

कलेक्टर और एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

      कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री बालागुरू के. एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने भी ग्रामीणों से संवाद किया। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं और मांगों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित भ्रमण और शिविर केवल औपचारिक कार्यक्रम न होकर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनें।
शिविर में एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा, जनपद सीईओ श्रीमती रूशाली पोरस, श्री पंकज गुप्ता, श्री जगदीश पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
• सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

• 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगी विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी गतिविधियां

                            प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के संबंध में सीहोर जिले के प्रभारी रेशम उत्पादन आयुक्त श्री मोहित बुंदस की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान की सभी तैयारियां समय पूर्व पूर्ण करने तथा विभिन्न गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि सेवा संकल्प अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।

      कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने सीहोर जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सेवा, स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता, हितग्राही कल्याण, युवा नवाचार एवं नागरिक दायित्व से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने समाज में आये बदलाव की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाने  के बारे में जानकारी दी।

      बैठक में बताया गया अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया, सेवा चित्र, ‘सेवा स्मरण, आंगन का मिलन, कहानी बदलाव की’ और सेवा ज्योति यात्रा’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं ‘सेवा मेरा योगदान के तहत नागरिकों को रक्तदान वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, प्लास्टिक-मुक्त जागरूकता, महिला स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, नशा-मुक्ति, पोषण एवं एनीमिया जागरूकता सहित 25 प्रमुख सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। सेवा सेतु सरकार आपके द्वार’  के माध्यम से विधानसभा एवं विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित कर पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन, दस्तावेज एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को हैकाथॉन एवं इनोवेशन चैलेंज से जोड़ा जाएगा तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान भी आयोजित होंगे।

            अभियान के दौरान आयोजित गतिविधियों की गतिविधिवार मॉनिटरिंग की जाएगी। केवल कार्यक्रमों की संख्या ही नहीं, बल्कि उनसे प्राप्त वास्तविक परिणाम, लाभान्वित हितग्राहियों, स्वयंसेवकों की सहभागिता तथा फोटो-वीडियो दस्तावेजीकरण भी दर्ज किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा अभियान की नियमित समीक्षा की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री ब्रजेश सक्सेना सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

सेवा मेरा योगदान’ में 25 गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक

            बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नागरिकों को 25 प्रमुख सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इनमें रक्तदान, अनाथालय, वृद्धाश्रम भ्रमण, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, एक गांव गोद लेकर सेवा कार्य, योग-ध्यान, प्लास्टिक-मुक्त जागरूकता, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, वंचित बच्चों को शिक्षा सहयोग, करियर काउंसलिंग, वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता, अंगदान संकल्प, नशा-मुक्त भारत, पोषण एवं एनीमिया जागरूकता, सड़क सुरक्षा, जल संरक्षण एवं जल स्रोत सफाई, कचरा पृथक्करण एवं कम्पोस्टिंग, साइबर सुरक्षा, फिट इंडिया, वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान, दिव्यांगजन सहयोग, मतदाता जागरूकता एवं पंजीयन, वोकल फॉर लोकल और सरकारी योजनाओं की जागरूकता शामिल हैं। नागरिकों को स्वप्रेरणा से सेवा गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सेवा कार्यों का फोटो-वीडियो दस्तावेजीकरण और सोशल मीडिया प्रचार होगा। चयनित गतिविधियों के बिफोरध्आफ्टर वीडियो रील माई भारत पोर्टल पर अपलोड कर डिजिटल प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए भी नागरिकों को प्रेरित किया जाएगा। नदी घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान होंगे तथा श्रमदान करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
कृषि रोड-मैप के तहत किसानों को अमरूद एवं आम के फलोद्यान की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण

                     कृषि रोड-मैप के तहत विकासखंड भैरूंदा में उद्यानिकी विभाग द्वारा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (CISH), लखनऊ के वैज्ञानिकों ने चयनित किसानों को अमरूद एवं आम के फलोद्यान की स्थापना, प्रबंधन एवं उत्पादन बढ़ाने की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी।

      प्रशिक्षण में CISH लखनऊ के वैज्ञानिक डॉ. के. के. श्रीवास्तव ने जलवायु के अनुरूप अमरूद एवं आम उत्पादन, सघन फलोद्यान तथा उत्पादन वृद्धि की तकनीकों के बारे में बताया। डॉ. अंशुमन सिंह ने उन्नत किस्मों, गुणवत्ता, भंडारण, उर्वरक एवं सिंचाई प्रबंधन के साथ अमरूद में प्रूनिंग एवं ट्रेनिंग तकनीक की जानकारी दी। डॉ. दीपक सिंह ने कीट एवं रोग नियंत्रण के लिए जैविक एवं रासायनिक उपायों के बारे में किसानों को प्रशिक्षित किया।

      प्रशिक्षण के बाद अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं किसानों ने ग्राम सोंठिया के कृषक चन्द्रवीर सिंह के 40 एकड़ क्षेत्र में लगे आम एवं अमरूद के फलोद्यान का भ्रमण कर व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में सहायक संचालक उद्यान श्री जगदीश सिंह मुजाल्दा, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री विजय कुमार वारिवा सहित भैरूंदा, बुधनी एवं इछावर के विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर पीएचसी गंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

                    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय सीहोर के मनकक्ष एवं उमंग स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) गंज, सीहोर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आत्महत्या की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को समय पर भावनात्मक सहयोग एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना रहा। गेटकीपर मॉड्यूल के माध्यम से प्रतिभागियों को मानसिक तनाव, भावनात्मक संकट एवं आत्महत्या के संभावित संकेतों को पहचानने तथा ऐसे व्यक्तियों से संवेदनशीलता एवं सहानुभूति के साथ संवाद करने की जानकारी दी गई। साथ ही, संकट की स्थिति में व्यक्ति को अकेला न छोड़ने और आवश्यकता पड़ने पर उचित स्वास्थ्य सेवाओं एवं विशेषज्ञ सहायता से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

      मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 एवं Mannhit App के संबंध में जानकारी साझा की गई। बताया गया कि Mannhit App के माध्यम से व्यक्ति स्वयं का मानसिक स्वास्थ्य मूल्यांकन (Self-Assessment) कर अपनी मानसिक एवं भावनात्मक स्थिति से जुड़ी संभावित समस्याओं को समझ सकता है। आवश्यकता होने पर उचित परामर्श एवं सहायता प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ने हेतु भी प्रेरित किया गया।

      कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को अपने आसपास के लोगों की बात ध्यानपूर्वक सुनने, भावनात्मक सहयोग देने तथा जरूरत पड़ने पर उन्हें उचित सहायता तक पहुंचाने के लिए “मित्रम” की भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा कि समय पर बातचीत, संवेदनशीलता और सही सहयोग किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

“बात करें, सुनें और साथ दें—मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें।”

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
कृषि रोड मैप अंतर्गत फलोद्यान प्रदर्शन कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न

               केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (CISH )लखनऊ के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि रोड में कार्यक्रम के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण विकासखंड भेरुंदा में संपन्न हुआ। चयनित कृषकों कों अमरूद एवं आम फलोद्यान लगाने की उन्नत तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में CISH लखनऊ से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर के. के. श्रीवास्तव द्वारा  जलवायु के आधार पर अमरूद एवं आम फसल उत्पादन की खेती की उन्नत तकनीक के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने फलोद्यान की सघनता एवं उनके उत्पादन की जानकारी दी गई। डॉ. अंशुमन सिंह द्वारा अमरूद, आम की विभिन्न किस्मों की उत्पादन, गुणवत्ता, भंडारण क्षमता, उर्वरक प्रबंधन एवं सिंचाई प्रबंधन, अमरूद फसल में ट्रेनिंग, प्रूनिंग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। डॉ. दीपक सिंह द्वारा फलोद्यान में लगने वाले कीट, रोगों के निदान की जैविक एवं रासायनिक नियंत्रण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। ग्राम सोठी के उन्नत शील कृषक श्री चंद्रवीर सिंह भाटी के प्रक्षेत्र पर आम एवं अमरूद फसल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान श्री जगदीश सिंह मुजाल्दा वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री विजय कुमार वारिवा सहित भेरूदां, बुधनी, इछावर के कृषक एवं विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध मदिरा जब्त

 कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण एवं क्रय-विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी श्री दीपसिंह राठौर ने बताया कि 10 सितंबर को जिला आबकारी बल के सहयोग से वृत आष्टा में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश विश्वकर्मा द्वारा ग्राम चिनोटा में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध 02 प्रकरण दर्ज किए। कार्रवाई के दौरान 05 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा तथा 90 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।

      इसी प्रकार वृत्त भैरूंदा में आबकारी उपनिरीक्षक श्री माधव कुण्डल एवं आबकारी टीम द्वारा ग्राम इटावा कला थाना गोपालपुर में 01 प्रकरण दर्ज कर 10 पाव देशी मदिरा जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 03 प्रकरण दर्ज कर 06 लीटर देशी/हाथ भट्टी कच्ची मदिरा एवं 90 किलो महुआ लहान जब्त किया गया। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 10 ,800 रुपये है। सभी प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत विवेचना में लिए गए हैं। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश विश्वकर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक श्री माधव कुंडल एवं आबकारी दल का सराहनीय योगदान रहा। अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
• सीहोर में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय वेटलिफ्टिंग एवं कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित

• खेल में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ पढ़ाई पर भी दें ध्यान - कलेक्टर

                 सीहोर में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय वेटलिफ्टिंग, फ्रीस्टाइल कुश्ती एवं ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने खिलाड़ियों को संबोधित किया।

      कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ भाग लेना चाहिए। खेल में अनुशासन, नियमित अभ्यास और संतुलित खानपान का विशेष महत्व है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे अपने स्वास्थ्य और फिटनेस का ध्यान रखते हुए पौष्टिक आहार लें तथा खेल को हमेशा खेल भावना से लें। जीत और हार को समान रूप से स्वीकार करते हुए निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास करना चाहिए।

      उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभा के विकास के साथ शिक्षा भी जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अनुशासन, मेहनत, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच को जीवन का हिस्सा बनाकर खिलाड़ी खेल एवं शिक्षा दोनों क्षेत्रों में बेहतर उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री शीलू शर्मा, आवासीय खेल परिसर के प्राचार्य श्री आलोक शर्मा भी उपस्थित थे

यह रहे विजेता

      कुश्ती फ्री स्टाइल 19 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम भोपाल, द्वितीय इंदौर, तृतीय उज्जैन, कुश्ती फ्री स्टाइल 19 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम भोपाल, द्वितीय उज्जैन, तृतीय इंदौर, कुश्ती ग्रीको रोमन 19 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम इंदौर, द्वितीय भोपाल, तृतीय उज्जैन, ओवरऑल कुश्ती/ग्रीको रोमन में प्रथम विजेता इंदौर 360, द्वितीय उपविजेता भोपाल 285, वेटलिफ्टिंग 17 वर्ष बालक/बालिका टीम चैम्पियनशिप मे प्रथम भोपाल, द्वितीय नर्मदापुरम, तृतीय ग्वालियर, वेटलिफ्टिंग 19 वर्ष बालक/बालिका टीम चैम्पियनशिप प्रथम नर्मदापुरम, द्वितीय उज्जैन, तृतीय जबलपुर, ओवर आल 17 वर्ष बालक/बालिका में विजेता भोपाल, उपविजेता नर्मदापुरम, ओवर आल 19 वर्ष बालक/बालिका विजेता नर्मदापुरम, उपविजेता उज्जैन, बेस्ट लिफ्टर 17 वर्ष बालक गौतम (ग्वालियर), बालिका तनिषा असनानि (भोपाल), बेस्ट लिफ्टर 19 वर्ष बालक आदर्श चौधरी (इन्दौर), बालिका पुनम पटेल (रीवा) शामिल है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्टर ने किया गणेश मंदिर परिसर का निरीक्षण

                        गणेश चतुर्थी के अवसर पर सीहोर के गणेश मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

      कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पुलिस प्रशासन को पार्किंग एवं बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पालिका द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम स्थल का निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

      कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने गणेश मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडिसनल एसपी श्री प्रशांत चौबे, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा एवं नगर पालिका अधिकारी श्री सुधीर कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
• जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 44 वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित

• कलेक्टर ने किसानों एवं ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर दिया जोर

                जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की वार्षिक साधारण सभा कलेक्टर एवं प्रशासक श्री बालागुरू के की अध्यक्षता में बैंक परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में बैंक की कार्यप्रणाली, किसानों एवं ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

      बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि सहकारी बैंक सीधे किसानों और आमजन से जुड़ी महत्वपूर्ण संस्था है। बैंक के अधिकारी-कर्मचारी सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते हुए ग्राहकों को बेहतर एवं सहज सेवाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद-बीज वितरण, फसल उपार्जन, फसल बीमा तथा विभिन्न बैंकिंग योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

      कलेक्टर ने बैंक की गतिविधियों में और अधिक सुधार लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की समस्याओं का तत्परता से निराकरण कर बैंक के प्रति उनका विश्वास और मजबूत किया जाए। बैठक में बैंक की अमानत वृद्धि, ऋण वसूली, एनपीए में कमी, केवाईसी, खाद वितरण एवं उपार्जन सहित अन्य कार्यों के बारे में भी चर्चा की गई। 

      कार्यक्रम मे सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त श्री सुधीर कैथवास ने संबोधित किया। कार्यक्रम मे जिला सहकारी बैंक के सीईओ श्री मनोज शर्मा, पूर्व संचालक श्री देवी सिंह परमार, श्री राधेश्याम दलपति उपस्थित थे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
• मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना से अंजली के सपनों को मिली नई उड़ान

• प्रतिभावान छात्रा को लैपटॉप क्रय करने के लिए मिली 25 हजार रुपये की सहायता राशि, ऑनलाइन पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी मदद’’

                   प्रतिभा और मेहनत से अपने भविष्य को संवारने का सपना देखने वाली सीहोर की छात्रा अंजली वर्मा के लिए मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना नई उम्मीद और अवसर लेकर आई है। प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित योजना के तहत अंजली को लैपटॉप क्रय करने के लिए 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। लैपटॉप मिलने से अंजली बेहद खुश है और इसे अपने अध्ययन एवं भविष्य की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण साधन मानती है।

अंजली बताती है कि लैपटॉप उसके लिए केवल एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं, बल्कि शिक्षा और सफलता की दिशा में आगे बढ़ने का माध्यम है। ऑनलाइन पढ़ाई भी कर सकेगी और इंटरनेट के माध्यम से देश-दुनिया से जुड़ सकेगी। विभिन्न विषयों की जानकारी, अध्ययन सामग्री और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन तक आसानी से पहुंच बनाना उसके लिए पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक होगा।
अंजली का कहना है कि लैपटॉप के उपयोग से उसका समय और श्रम दोनों बचेंगे। वह अपनी सुविधा के अनुसार अध्ययन सामग्री देख और दोहरा सकेगी। साथ ही, विभिन्न प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन टेस्ट, प्रश्न-पत्र, वीडियो लेक्चर और अन्य उपयोगी सामग्री का लाभ भी उठा सकेगी। इससे उसकी पढ़ाई को नई गति मिलेगी और वह बेहतर तरीके से अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर पाएगी।
वह कहती है कि आज के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में लैपटॉप मिलने से उसे नई चीजें सीखने, अपनी जानकारी बढ़ाने और डिजिटल माध्यमों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इंटरनेट के माध्यम से वह देश-दुनिया की नई जानकारियों से अपडेट रह सकेगी और अपने अध्ययन को अधिक प्रभावी बना सकेगी।

अंजली ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने वाली यह योजना उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की इस सहायता से उसे अपने लक्ष्य की दिशा में मेहनत करने के लिए नया उत्साह मिला है। मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना जैसे प्रयास विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के साथ उनकी शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को आसान बनाएगी। अंजली के लिए यह लैपटॉप उसके उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ते कदमों को और मजबूत करने वाला साबित होगा। अंजली  वर्मा इस समय कॉलेज में अध्ययनरत है। उसने सीहोर के एक्सीलेंस स्कूल से 86 प्रतिशत अंकों के साथ 12 कक्षा उत्तीर्ण की है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
• सीहोर में यूपीएससी और एमपीपीएससी की निःशुल्क कोचिंग क्लासेस के नवीन बैच का शुभारंभ

• प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह

                शहर के रविंद्र सांस्कृतिक भवन टाउन हॉल स्थित शासकीय लाइब्रेरी में सिविल सेवा परीक्षाओं (UPSC व MPPSC) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग क्लासेस के नवीन बैच का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम बृजेश सक्सेना, जेल एसपी प्रतिभा पटेल और तहसीलदार अमित सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में जाने के इच्छुक विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन मिलना एक सराहनीय कदम है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

कक्षाओं के संचालन में जिला प्रशासन सीहोर , 'सुभाष मानवता विकास समिति' और 'आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा शिक्षा समिति' की अहम भूमिका है। सीहोर जिला प्रशासन और आधुनिक नालंदा के डायरेक्टर परीक्षित भारती के साझा प्रयासों से यह निःशुल्क कोचिंग निरंतर संचालित की जा रही है।

इस अवसर पर विशेष सहयोगी राजेश दुबे, आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा के संयुक्त संचालक रामलखन मीणा, सहायक संचालक नेहा माहेश्वरी, शिक्षिका नीतू लोधी, कविता , शिक्षक गोकुल प्रसाद वर्मा, सोनू प्रजापति और हितेश दुबे सहित बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
आष्टा विकासखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को पेयजल गुणवत्ता जांच का प्रशिक्षण

                  आष्टा विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को पेयजल की गुणवत्ता जांच के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पेयजल के विभिन्न गुणवत्ता मानकों की प्राथमिक स्तर पर जांच करने की प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

            प्रशिक्षण के उपरांत आष्टा विकासखंड के कुंडिया ढाक, बीलपान, निजामदी, कबीरखेड़ी, मेहतवाड़ा, सेकूखेड़ा सहित विभिन्न ग्रामों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को पेयजल गुणवत्ता परीक्षण के लिए फील्ड टेस्ट किट उपलब्ध कराई गई। इन कीटों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की गुणवत्ता की प्राथमिक स्तर पर जांच की जा सकेगी। जांच के दौरान किसी प्रकार की समस्या पाए जाने पर संबंधित विभाग को तत्काल जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की गुणवत्ता पर नियमित निगरानी रखने में मदद मिलेगी तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सकेगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
• सीएमएचओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी का किया औचक निरीक्षण

• स्वास्थ्य सुविधाओं, ई-पार्स्मा शिविर एवं मेडसाक्ष्य पोर्टल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा

                    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सीहोर डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं तथा एक्सटेंडेड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (e-PMSMA) शिविर की कार्यप्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में भारत हॉस्पिटल के मैनेजर के साथ बैठक कर अस्पताल से संबंधित व्यवस्थाओं, अंतरविभागीय समन्वय एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की।

            अस्पताल परिसर के निरीक्षण के उपरांत डॉ. डेहरिया ने रेहटी पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं उपस्थित चिकित्सकों के साथ मेडसाक्ष्य पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय से लंबित प्रकरणों की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि पोर्टल पर दर्ज सभी प्रकरणों की जानकारी निर्धारित समय-सीमा में अपडेट की जाए। उन्होंने कहा कि शासकीय एवं कानूनी प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की देरी नहीं हो तथा आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण की जाए।

            निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी के प्रभारी डॉ. अश्विनी दायमा सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। डॉ. डेहरिया ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जाए। साथ ही शासकीय कार्यों का सुचारु, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sehore nis:value=sehore nis:enabled=true nis:link/>
• प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 896 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

• 409 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क के रूप में चिन्हांकित

                  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अभियान के तहत प्रत्येक माह की 09 एवं 25 तारीख को जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं की जांच, स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया जाता है। अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 09 सितम्बर 2026 को जिले में कुल 896 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें 409 गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क के रूप में चिन्हांकित किया गया। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनकी विशेष निगरानी एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है, ताकि प्रसव के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

निःशुल्क मिलती हैं विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं

      प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनकी विशेष देखभाल की व्यवस्था की जाती है। प्रसव के दौरान जटिल स्थिति उत्पन्न होने पर उच्च चिकित्सा केन्द्रों में रेफर करने की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य जांच के लिए निःशुल्क पिकअप एवं ड्रॉप की सुविधा भी प्रदान की जाती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर नियमित प्रसव पूर्व जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें।