आष्टा विकासखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को पेयजल गुणवत्ता जांच का प्रशिक्षण
आष्टा विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को पेयजल की गुणवत्ता जांच के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पेयजल के विभिन्न गुणवत्ता मानकों की प्राथमिक स्तर पर जांच करने की प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के उपरांत आष्टा विकासखंड के कुंडिया ढाक, बीलपान, निजामदी, कबीरखेड़ी, मेहतवाड़ा, सेकूखेड़ा सहित विभिन्न ग्रामों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को पेयजल गुणवत्ता परीक्षण के लिए फील्ड टेस्ट किट उपलब्ध कराई गई। इन कीटों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की गुणवत्ता की प्राथमिक स्तर पर जांच की जा सकेगी। जांच के दौरान किसी प्रकार की समस्या पाए जाने पर संबंधित विभाग को तत्काल जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की गुणवत्ता पर नियमित निगरानी रखने में मदद मिलेगी तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सकेगा।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
9 views | Sehore, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026