Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन "मानसून से पहले डिंडौरी प्रशासन अलर्ट, नर्मदा डेम घाट पर बाढ़ बचाव मॉक ड्रिल" मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में आगामी मानसून को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। संभावित बाढ़ और आपदा से निपटने के लिए नर्मदा डेम घाट पर व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जहां राहत एवं बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरणों का परीक्षण किया गया। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मानसून से पहले डिंडौरी जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। गुरुवार को नर्मदागंज स्थित मां नर्मदा डेम घाट पर आयोजित मॉक ड्रिल में होमगार्ड और प्रशासनिक अमले ने बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। इस दौरान मड पंप, डीप डाइविंग सेट, रबर बोट, आउटबोर्ड मोटर, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, स्ट्रेचर, गैस मास्क और टॉवर लाइट जैसे आधुनिक उपकरणों का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने उपकरणों की कार्यक्षमता का निरीक्षण कर आपात स्थिति में उनकी उपयोगिता का आकलन किया। मॉक ड्रिल के दौरान जवानों ने आगजनी की घटनाओं से निपटने, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, जल बचाव और राहत शिविर संचालन का अभ्यास किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नर्मदा डेम घाट में किया गया जल बचाव प्रदर्शन रहा, जहां होमगार्ड जवानों ने तैराकी और रेस्क्यू तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए बताया कि बाढ़ की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक कैसे पहुंचाया जाता है। इस अभ्यास को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित दूसरे चरण के निरीक्षण में अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम और अन्य अधिकारियों ने आपदा प्रबंधन उपकरणों की उपलब्धता एवं संचालन व्यवस्था का परीक्षण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस, सशस्त्र पुलिस और होमगार्ड के 40 जवानों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया। मानसून के दौरान संभावित बाढ़ और अन्य आपदाओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को मजबूत करने का दावा किया है। प्रशासन का कहना है कि सभी उपकरणों को पूरी तरह कार्यशील रखा जाएगा और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधनों की मांग भी तत्काल शासन को भेजी जाएगी। फिलहाल इस मॉक ड्रिल के जरिए प्रशासन ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरा तंत्र तैयार है। डिंडौरी में आयोजित यह मॉक ड्रिल न केवल प्रशासन की तैयारियों का परीक्षण थी, बल्कि आम नागरिकों को आपदा के समय सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करने का भी प्रयास रही। अब देखना होगा कि मानसून के दौरान ये तैयारियां जमीनी स्तर पर कितनी कारगर साबित होती हैं। #Dindori #FloodPreparedness #DisasterManagement #Monsoon2026 #NarmadaDam #MockDrill #HomeGuard #MadhyaPradesh #DindoriNews #BreakingNews #FloodRescue #EmergencyResponse #PublicSafety #AnjuPawanBhadoria #MPNews #RescueOperation #MonsoonAlert #Narmada #TrendingNews #ViralNews #DisasterPreparedness #SafetyFirst #IndiaNews #AdministrationAlert #WeatherAlert #Dindori #MonsoonAlert #FloodPreparedness #DisasterManagement #NarmadaDam #MockDrill #HomeGuard #MPNews #DindoriNews #Monsoon2026 #FloodRescue #EmergencyResponse #NarmadaRiver #MadhyaPradesh #BreakingNews #PublicSafety #DisasterReady #RescueOperation #CollectorDindori #ViralNewsIndia Part 5

Dindori, Dindori | Jun 12, 2026

MORE NEWS

*’’जिलेभर में ‘‘नशे से दूरी है जरूरी’’ अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैलियां, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ’’*

*नशामुक्त डिंडौरी की ओर बढ़ते कदम, सभी विकासखंडों में हुए जनजागरूकता कार्यक्रम*

              मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के मार्गदर्शन में जिले में संचालित ‘‘नशे से दूरी है जरूरी’’ अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिले के सभी विकासखंडों में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर सार्वजनिक स्थल, शासकीय परिसर, हाट-बाजार, बस स्टेण्ड, विद्यालयों एवं अन्य स्थानों में शपथ ग्रहण, जागरूकता रैलियों, जनसंवाद तथा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना, उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा समाज में नशामुक्त वातावरण के निर्माण के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रमों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थय को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में भी बाधक बनता है।
       इसी क्रम में डिंडौरी विकासखंड अंतर्गत पुलिस चौकी विक्रमपुर में एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन एवं एसडीओपी श्री अजय तिवारी की उपस्थिति में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस चौकी परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित सभी लोगों ने यह शपथ ली कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे तथा समाज में नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर अधिकारियों ने नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थय संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए युवाओं से सकारात्मक सोच अपनाने, शिक्षा, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।
       अभियान के तहत जनपद पंचायत अमरपुर, समनापुर, करंजिया, बजाग, मेंहदवानी एवं शहपुरा सहित जिले के सभी विकासखंडों में जागरूकता रैलियां निकाली गईं। रैलियों में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अमले, छात्र-छात्राएं, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने नशामुक्ति संबंधी संदेश लिखी तख्तियां एवं बैनर लेकर लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न स्थानों पर नशामुक्ति संबंधी शपथ ग्रहण, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं संवाद आयोजित कर लोगों को बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है तथा परिवार और समाज में अनेक समस्याओं को जन्म देती है।
      जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे इस जनजागरूकता अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करें तथा अपने परिवार, गांव एवं समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग दें। प्रशासन ने विशेष रूप से युवाओं से शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया। अभियान के दौरान दिए गए संदेशों के माध्यम से यह प्रेरणा दी गई कि सामूहिक सहभागिता और जनजागरूकता से ही नशामुक्त, स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

#Dindori #MadhyaPradesh #DrugFreeIndia #SayNoToDrugs #YouthAwareness #PublicAwareness #HealthyLifestyle #CommunityParticipation #JanSampark #GoodGovernance #NashaMuktBharat #jansampark #spdindori

*’’जिलेभर में ‘‘नशे से दूरी है जरूरी’’ अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैलियां, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ’’* *नशामुक्त डिंडौरी की ओर बढ़ते कदम, सभी विकासखंडों में हुए जनजागरूकता कार्यक्रम* मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के मार्गदर्शन में जिले में संचालित ‘‘नशे से दूरी है जरूरी’’ अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिले के सभी विकासखंडों में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर सार्वजनिक स्थल, शासकीय परिसर, हाट-बाजार, बस स्टेण्ड, विद्यालयों एवं अन्य स्थानों में शपथ ग्रहण, जागरूकता रैलियों, जनसंवाद तथा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना, उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा समाज में नशामुक्त वातावरण के निर्माण के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रमों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थय को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में भी बाधक बनता है। इसी क्रम में डिंडौरी विकासखंड अंतर्गत पुलिस चौकी विक्रमपुर में एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन एवं एसडीओपी श्री अजय तिवारी की उपस्थिति में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस चौकी परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित सभी लोगों ने यह शपथ ली कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे तथा समाज में नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर अधिकारियों ने नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थय संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए युवाओं से सकारात्मक सोच अपनाने, शिक्षा, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। अभियान के तहत जनपद पंचायत अमरपुर, समनापुर, करंजिया, बजाग, मेंहदवानी एवं शहपुरा सहित जिले के सभी विकासखंडों में जागरूकता रैलियां निकाली गईं। रैलियों में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अमले, छात्र-छात्राएं, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने नशामुक्ति संबंधी संदेश लिखी तख्तियां एवं बैनर लेकर लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न स्थानों पर नशामुक्ति संबंधी शपथ ग्रहण, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं संवाद आयोजित कर लोगों को बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है तथा परिवार और समाज में अनेक समस्याओं को जन्म देती है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि वे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे इस जनजागरूकता अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करें तथा अपने परिवार, गांव एवं समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग दें। प्रशासन ने विशेष रूप से युवाओं से शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया। अभियान के दौरान दिए गए संदेशों के माध्यम से यह प्रेरणा दी गई कि सामूहिक सहभागिता और जनजागरूकता से ही नशामुक्त, स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है। #Dindori #MadhyaPradesh #DrugFreeIndia #SayNoToDrugs #YouthAwareness #PublicAwareness #HealthyLifestyle #CommunityParticipation #JanSampark #GoodGovernance #NashaMuktBharat #jansampark #spdindori

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

*वर्षाकाल में वज्रपात से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी*

*सतर्कता और सावधानी से टल सकती हैं वज्रपात की दुर्घटनाएं: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी*

*प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा के लिए मौसम की चेतावनियों का करें पालनः स्वास्थ्य विभाग*

      वर्षा ऋतु के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डिण्डौरी ने जिलेवासियों से सतर्क रहने और वैज्ञानिक एवं सुरक्षित व्यवहार अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय रहते आवश्यक सावधानियां अपनाकर वज्रपात से होने वाली जनहानि और दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।
       मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मानसून के दौरान विशेष रूप से दोपहर एवं शाम के समय वज्रपात की घटनाएं अधिक होती हैं। ऐसे में गरज-चमक शुरू होते ही खुले स्थानों, खेतों, ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों, टेलीफोन पोल, धातु के ढांचों तथा जल स्रोतों से तुरंत दूर हो जाना चाहिए। सुरक्षित भवन या पक्के आश्रय स्थल में शरण लेना सबसे सुरक्षित उपाय है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वज्रपात के दौरान ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, साइकिल अथवा अन्य खुले वाहनों का उपयोग न करें। बिजली के उपकरणों को मुख्य विद्युत आपूर्ति से अलग कर दें तथा अनावश्यक रूप से मोबाइल, टेलीविजन और अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग करने से बचें। यदि खुले क्षेत्र में फंस जाएं और सुरक्षित भवन उपलब्ध न हो तो सबसे ऊंची वस्तु से दूर रहते हुए दोनों पैरों को पास-पास रखकर झुककर बैठें तथा जमीन पर न लेटें।
      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं संवेदनशील व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें तथा गरज-चमक समाप्त होने के बाद भी कम से कम 30 मिनट तक सुरक्षित स्थान पर ही रहें। यदि कोई व्यक्ति वज्रपात से प्रभावित हो जाए तो उसे तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए 108 एम्बुलेंस की सहायता से निकटतम शासकीय अस्पताल पहुंचाएं, जहां उपचार की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है।
     स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वर्षाकाल में मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें, सतर्कता एवं सावधानी बरतें तथा स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी आकाशीय बिजली जैसी प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने में सहयोग करें। जनजागरूकता और समय पर अपनाई गई सावधानियां ही वज्रपात से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

#Dindori #HealthDepartment #LightningSafety #MonsoonSafety #PublicAwareness #CMHO #DisasterPreparedness #StaySafe #Monsoon2026 #PublicRelations #jansamparkmp #collectordindori

*वर्षाकाल में वज्रपात से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी* *सतर्कता और सावधानी से टल सकती हैं वज्रपात की दुर्घटनाएं: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी* *प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा के लिए मौसम की चेतावनियों का करें पालनः स्वास्थ्य विभाग* वर्षा ऋतु के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डिण्डौरी ने जिलेवासियों से सतर्क रहने और वैज्ञानिक एवं सुरक्षित व्यवहार अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय रहते आवश्यक सावधानियां अपनाकर वज्रपात से होने वाली जनहानि और दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मानसून के दौरान विशेष रूप से दोपहर एवं शाम के समय वज्रपात की घटनाएं अधिक होती हैं। ऐसे में गरज-चमक शुरू होते ही खुले स्थानों, खेतों, ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों, टेलीफोन पोल, धातु के ढांचों तथा जल स्रोतों से तुरंत दूर हो जाना चाहिए। सुरक्षित भवन या पक्के आश्रय स्थल में शरण लेना सबसे सुरक्षित उपाय है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वज्रपात के दौरान ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, साइकिल अथवा अन्य खुले वाहनों का उपयोग न करें। बिजली के उपकरणों को मुख्य विद्युत आपूर्ति से अलग कर दें तथा अनावश्यक रूप से मोबाइल, टेलीविजन और अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग करने से बचें। यदि खुले क्षेत्र में फंस जाएं और सुरक्षित भवन उपलब्ध न हो तो सबसे ऊंची वस्तु से दूर रहते हुए दोनों पैरों को पास-पास रखकर झुककर बैठें तथा जमीन पर न लेटें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं संवेदनशील व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें तथा गरज-चमक समाप्त होने के बाद भी कम से कम 30 मिनट तक सुरक्षित स्थान पर ही रहें। यदि कोई व्यक्ति वज्रपात से प्रभावित हो जाए तो उसे तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए 108 एम्बुलेंस की सहायता से निकटतम शासकीय अस्पताल पहुंचाएं, जहां उपचार की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वर्षाकाल में मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें, सतर्कता एवं सावधानी बरतें तथा स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी आकाशीय बिजली जैसी प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने में सहयोग करें। जनजागरूकता और समय पर अपनाई गई सावधानियां ही वज्रपात से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। #Dindori #HealthDepartment #LightningSafety #MonsoonSafety #PublicAwareness #CMHO #DisasterPreparedness #StaySafe #Monsoon2026 #PublicRelations #jansamparkmp #collectordindori

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

*प्रशासनिक अमले ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

*अवैध कबाड़ कारोबार की जांच, खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण एवं नशा मुक्ति का दिलाया संकल्प* 

       कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में एसडीएम डिंडोरी श्री रामबाबू देवांगन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अजय तिवारी, थाना प्रभारी विक्रमपुर श्री अतुल हरदाहा तथा संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान अवैध कबाड़ कारोबार, खाद वितरण, निर्माण कार्य, विद्यालय की व्यवस्थाओं तथा नशा मुक्ति अभियान से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की गई।

       निरीक्षण के दौरान स्थानीय कबाड़ व्यापारी मोहम्मद शेख के प्रतिष्ठान की जांच की गई। मौके पर लगभग 10 बसें स्क्रैप की स्थिति में पाई गईं। जांच के दौरान संबंधित व्यापारी द्वारा स्क्रैप किए जाने संबंधी आवश्यक दस्तावेज अथवा वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर पंचनामा तैयार किया गया तथा मामले में पुलिस विभाग द्वारा पृथक से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसके उपरांत शासकीय खाद गोदाम विक्रमपुर का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 35 कृषकों को टोकन के आधार पर खाद का वितरण किया जा चुका है। शेष कृषकों के लिए पर्याप्त खाद का भंडारण किया जा रहा है तथा नियमानुसार वितरण की कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने राघोपुर परियोजना के निर्माण स्थल घुसियामाल स्थित एजेंसी कैंप का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन मार्ग, मेस एवं परिसर में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

        निरीक्षण के क्रम में प्राथमिक शाला घुसिया पहुंचकर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर भोजन एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बच्चों ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। वहीं विद्यालय में अध्यापन कार्य का भी अवलोकन किया गया, जो संतोषजनक पाया गया।

     कार्यक्रम के अंत में चौकी विक्रमपुर में उपस्थित जनसमुदाय को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।

 #dministrativeInspection #Dindori #GoodGovernance #DistrictAdministration #CollectorDindori #SDM #PoliceAdministration #ScrapInspection #FoodDistribution #FarmerWelfare #SchoolInspection #MidDayMeal #InfrastructureDevelopment #PublicService #NashaMukti #DrugFreeIndia #CommunityAwareness #GovernmentOfMadhyaPradesh #jansampark

*प्रशासनिक अमले ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा* *अवैध कबाड़ कारोबार की जांच, खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण एवं नशा मुक्ति का दिलाया संकल्प* कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में एसडीएम डिंडोरी श्री रामबाबू देवांगन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अजय तिवारी, थाना प्रभारी विक्रमपुर श्री अतुल हरदाहा तथा संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान अवैध कबाड़ कारोबार, खाद वितरण, निर्माण कार्य, विद्यालय की व्यवस्थाओं तथा नशा मुक्ति अभियान से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान स्थानीय कबाड़ व्यापारी मोहम्मद शेख के प्रतिष्ठान की जांच की गई। मौके पर लगभग 10 बसें स्क्रैप की स्थिति में पाई गईं। जांच के दौरान संबंधित व्यापारी द्वारा स्क्रैप किए जाने संबंधी आवश्यक दस्तावेज अथवा वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर पंचनामा तैयार किया गया तथा मामले में पुलिस विभाग द्वारा पृथक से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसके उपरांत शासकीय खाद गोदाम विक्रमपुर का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 35 कृषकों को टोकन के आधार पर खाद का वितरण किया जा चुका है। शेष कृषकों के लिए पर्याप्त खाद का भंडारण किया जा रहा है तथा नियमानुसार वितरण की कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने राघोपुर परियोजना के निर्माण स्थल घुसियामाल स्थित एजेंसी कैंप का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन मार्ग, मेस एवं परिसर में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में प्राथमिक शाला घुसिया पहुंचकर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर भोजन एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बच्चों ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। वहीं विद्यालय में अध्यापन कार्य का भी अवलोकन किया गया, जो संतोषजनक पाया गया। कार्यक्रम के अंत में चौकी विक्रमपुर में उपस्थित जनसमुदाय को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई। #dministrativeInspection #Dindori #GoodGovernance #DistrictAdministration #CollectorDindori #SDM #PoliceAdministration #ScrapInspection #FoodDistribution #FarmerWelfare #SchoolInspection #MidDayMeal #InfrastructureDevelopment #PublicService #NashaMukti #DrugFreeIndia #CommunityAwareness #GovernmentOfMadhyaPradesh #jansampark

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

डिंडौरी में खिला ब्रह्म कमल,आस्था और प्रकृति का अद्भुत संगम @fastnews24mpcg

डिंडौरी में खिला ब्रह्म कमल,आस्था और प्रकृति का अद्भुत संगम @fastnews24mpcg

Dindori, Dindori | Jul 27, 2026

*वन अधिकार दावों के निराकरण एवं MPFRA पोर्टल संचालन पर प्रशिक्षण आयोजित* 

 

      कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वन अधिकार दावों के निराकरण एवं नवीन MPFRA पोर्टल पर दावों के पंजीयन एवं प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डिण्डौरी द्वारा वनग्रामों के पंचायत सचिवों, वनरक्षकों, ग्राम स्तरीय वनाधिकार समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव तथा रोजगार सहायकों को पोर्टल के संचालन एवं दावा प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

       प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि लंबित वन अधिकार दावों के निराकरण के लिए 15 अगस्त 2026 से पूर्व वनाधिकार समितियों की बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही नवीन MPFRA पोर्टल पर दावों के पंजीयन एवं प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

       बैठक से पूर्व अनुविभागीय अधिकारी कक्ष में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति के सचिव एवं सहायक आयुक्त श्री राजेन्द्र जाटव द्वारा पोर्टल की तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक बारीकियों की जानकारी अनुविभागीय अधिकारी (वन) शहपुरा एवं डिण्डौरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरपुर एवं समनापुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी शाहपुर एवं समनापुर एवं नायब तहसीलदार शाहपुर सहित संबंधित अधिकारियों को दी गई।

       प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजस्व, वन एवं पंचायत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित रहे।

#dindori #vanadhikar #MPFRA #MPFRAPortal #revenuedepartment #forestdepartment #Panchayat #bangram #Dindori #jansampark #collectordindori #madhyapradesh

*वन अधिकार दावों के निराकरण एवं MPFRA पोर्टल संचालन पर प्रशिक्षण आयोजित* कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वन अधिकार दावों के निराकरण एवं नवीन MPFRA पोर्टल पर दावों के पंजीयन एवं प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डिण्डौरी द्वारा वनग्रामों के पंचायत सचिवों, वनरक्षकों, ग्राम स्तरीय वनाधिकार समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव तथा रोजगार सहायकों को पोर्टल के संचालन एवं दावा प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि लंबित वन अधिकार दावों के निराकरण के लिए 15 अगस्त 2026 से पूर्व वनाधिकार समितियों की बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही नवीन MPFRA पोर्टल पर दावों के पंजीयन एवं प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक से पूर्व अनुविभागीय अधिकारी कक्ष में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति के सचिव एवं सहायक आयुक्त श्री राजेन्द्र जाटव द्वारा पोर्टल की तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक बारीकियों की जानकारी अनुविभागीय अधिकारी (वन) शहपुरा एवं डिण्डौरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरपुर एवं समनापुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी शाहपुर एवं समनापुर एवं नायब तहसीलदार शाहपुर सहित संबंधित अधिकारियों को दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजस्व, वन एवं पंचायत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित रहे। #dindori #vanadhikar #MPFRA #MPFRAPortal #revenuedepartment #forestdepartment #Panchayat #bangram #Dindori #jansampark #collectordindori #madhyapradesh

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन "मानसून से पहले डिंडौरी प्रशासन अलर्ट, नर्मदा डेम घाट पर बाढ़ बचाव मॉक ड्रिल" मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में आगामी मानसून को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। संभावित बाढ़ और आपदा से निपटने के लिए नर्मदा डेम घाट पर व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जहां राहत एवं बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरणों का परीक्षण किया गया। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मानसून से पहले डिंडौरी जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। गुरुवार को नर्मदागंज स्थित मां नर्मदा डेम घाट पर आयोजित मॉक ड्रिल में होमगार्ड और प्रशासनिक अमले ने बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। इस दौरान मड पंप, डीप डाइविंग सेट, रबर बोट, आउटबोर्ड मोटर, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, स्ट्रेचर, गैस मास्क और टॉवर लाइट जैसे आधुनिक उपकरणों का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने उपकरणों की कार्यक्षमता का निरीक्षण कर आपात स्थिति में उनकी उपयोगिता का आकलन किया। मॉक ड्रिल के दौरान जवानों ने आगजनी की घटनाओं से निपटने, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, जल बचाव और राहत शिविर संचालन का अभ्यास किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नर्मदा डेम घाट में किया गया जल बचाव प्रदर्शन रहा, जहां होमगार्ड जवानों ने तैराकी और रेस्क्यू तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए बताया कि बाढ़ की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक कैसे पहुंचाया जाता है। इस अभ्यास को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित दूसरे चरण के निरीक्षण में अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम और अन्य अधिकारियों ने आपदा प्रबंधन उपकरणों की उपलब्धता एवं संचालन व्यवस्था का परीक्षण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस, सशस्त्र पुलिस और होमगार्ड के 40 जवानों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया। मानसून के दौरान संभावित बाढ़ और अन्य आपदाओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को मजबूत करने का दावा किया है। प्रशासन का कहना है कि सभी उपकरणों को पूरी तरह कार्यशील रखा जाएगा और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधनों की मांग भी तत्काल शासन को भेजी जाएगी। फिलहाल इस मॉक ड्रिल के जरिए प्रशासन ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरा तंत्र तैयार है। डिंडौरी में आयोजित यह मॉक ड्रिल न केवल प्रशासन की तैयारियों का परीक्षण थी, बल्कि आम नागरिकों को आपदा के समय सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करने का भी प्रयास रही। अब देखना होगा कि मानसून के दौरान ये तैयारियां जमीनी स्तर पर कितनी कारगर साबित होती हैं। #Dindori #FloodPreparedness #DisasterManagement #Monsoon2026 #NarmadaDam #MockDrill #HomeGuard #MadhyaPradesh #DindoriNews #BreakingNews #FloodRescue #EmergencyResponse #PublicSafety #AnjuPawanBhadoria #MPNews #RescueOperation #MonsoonAlert #Narmada #TrendingNews #ViralNews #DisasterPreparedness #SafetyFirst #IndiaNews #AdministrationAlert #WeatherAlert #Dindori #MonsoonAlert #FloodPreparedness #DisasterManagement #NarmadaDam #MockDrill #HomeGuard #MPNews #DindoriNews #Monsoon2026 #FloodRescue #EmergencyResponse #NarmadaRiver #MadhyaPradesh #BreakingNews #PublicSafety #DisasterReady #RescueOperation #CollectorDindori #ViralNewsIndia Part 5 - Dindori News