
चंबा में फिर दर्दनाक हादसा, 500 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, एक युवक लापता सुरेंद्र ठाकुर | पांगी लाइव न्यूज़ | चंबा चंबा जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक महीने के दौरान जिले में आधा दर्जन से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। ताजा मामला रविवार देर रात करीब 11 बजे का है। चंबा–साहू मार्ग पर आईटीआई के सामने दो बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में गिरते हुए साल नदी में जा गिरे। हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। 17 वर्षीय शुभम को गंभीर अवस्था में नदी किनारे से सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं 19 वर्षीय सक्षम अभी भी लापता है, जिसकी तलाश लगातार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक सरू (चंबा) के निवासी हैं और कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। मौके पर NDRF, चंबा पुलिस, फायर विभाग और हिमाचल होमगार्ड की टीमें लगातार संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। नदी में लापता युवक की तलाश के लिए अभियान युद्धस्तर पर जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चंबा–साहू मार्ग के कई हिस्से बेहद संवेदनशील हैं, जहां अब भी पर्याप्त क्रैश बैरियर (Crash Barrier) नहीं लगे हैं। उनका मानना है कि ऐसे खतरनाक मोड़ों और गहरी खाइयों वाले स्थानों पर समय रहते सुरक्षा बैरियर लगाए जाएं और सड़क सुरक्षा का नियमित ऑडिट किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि विशेषकर रात्रि के समय पहाड़ी एवं बरसाती मार्गों पर अत्यधिक सावधानी बरतें और तेज गति से वाहन चलाने से बचें। पांगी लाइव न्यूज़ संबंधित विभागों से मांग करता है कि जिले के दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) स्थलों की पहचान कर वहां क्रैश बैरियर, चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर और अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित की जाएं, ताकि भविष्य में अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सके। #Chamba #ChambaNews #BikeAccident #RoadAccident #MinjarMela2026 #NDRF #HimachalPolice #HomeGuard #FireDepartment #RescueOperation #SaruChamba #HimachalPradesh
Chamba, Chamba | Jul 27, 2026

-#बिलासपुर --रविवार को श्री नैना देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 40 हजार भक्तों ने किए दर्शन... #BrightNews #NainaDevi #ShriNainaDevi #Bilaspur #HimachalPradesh #HP #DevBhoomi #Shaktipeeth #MataNainaDevi #SundayDarshan #40ThousandDevotees #Pilgrimage #ReligiousNews #HimachalNews #BilaspurNews #TempleNews #Faith #Bhakti #JaiMataDi #NainaDeviTemple #Punjab #Haryana #Delhi #UP #Bihar #NorthIndia #Crowd #Aarti #FlyoverCrowd #TempleTrust #HomeGuard #ExServicemen #Langar #Chhabil #Seva #Devotees #SukhSamriddhi #Spiritual #HinduTemple #Shakti #Divine #Darshan #HimachalTourism #ReligiousTourism #SundayRush #TempleManagement #Security #Peyjal #SewaBhav #JaiMataNaina
Himachal Pradesh, India | Jul 26, 2026

MGM के होमगार्ड जवानों को 4 माह का बकाया वेतन मिलेगा #JharkhandNews #Jamshedpur #HomeGuard
Jharkhand, India | Jul 20, 2026

बड़े नर्मदा पुल से कूदा युवक 3 दिनों बाद भी लापता ! आखिर कितने गहरे पानी में है मंडला होम गार्ड ,SDERF ? #udandasta24 #mandla #Narmada #sderf #Homeguard #Resque #mpnews #Narmadaflood #viralnews #breakingnews
Mandla, Mandla | Jul 9, 2026

होमगार्ड, SDERF एवं नागरिक सुरक्षा द्वारा राला मंडल प्रशिक्षण केंद्र में हवाई हमलों से बचाव एवं आपदा प्रबंधन पर कैप्सूल प्रशिक्षण आयोजित। मॉक ड्रिल के माध्यम से लगभग 170 प्रशिक्षणार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव की व्यावहारिक जानकारी दी गई। #JansamparkMP #Indore #इंदौर #HomeGuard #SDERF #CivilDefense #DisasterManagement #MockDrill CM Madhya Pradesh Collector Office Indore Jansampark Madhya Pradesh
Indore, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026