बसनिया बहुउद्देशीय परियोजना की पर्यावरणीय लोक जनसुनवाई शांतिपूर्ण संपन्न
प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों ने रखे अपने पक्ष, परियोजना के पर्यावरणीय प्रभाव एवं पुनर्वास पैकेज की दी गई जानकारी
ग्राम पंचायत सूरजपुरा के ग्राम पंगनिया में बसनिया बहुउद्देशीय परियोजना मंडला-डिंडौरी के संबंध में पर्यावरणीय लोक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में परियोजना से प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों ने सहभागिता कर अपने विचार एवं पक्ष रखे। इस दौरान नर्मदा घाटी विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा परियोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, वहीं कंसल्टेंट द्वारा परियोजना के संभावित पर्यावरणीय प्रभावों से अवगत कराया गया। इसके पश्चात ग्रामीणों ने अलग-अलग अपनी समस्याएं, सुझाव एवं आपत्तियां प्रस्तुत कीं, जिनका प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा समाधान किया गया। साथ ही प्रभावित ग्रामवासियों को पुनर्वास पैकेज के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
जनसुनवाई के दौरान ग्रामवासियों द्वारा अपनी मांगों एवं सुझावों के संबंध में पृथक-पृथक लिखित आवेदन कलेक्टर के नाम प्रस्तुत किए गए। संपूर्ण जनसुनवाई की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर एसडीएम शहपुरा श्री फरहान इरफान जामदार, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#BasniyaMultipurposeProject #EnvironmentalPublicHearing #PublicHearing #Dindori #Mandla #MadhyaPradesh #EnvironmentalAwareness #RehabilitationAndResettlement #NarmadaValleyDevelopment #DistrictAdministrationDindori
#jansamparkdindori #collectordindori
1 views | Dindori, Madhya Pradesh | Nov 27, 2026