
काले बादलों की दस्तक, किसानों के चेहरे खिले #PalwalNews #RainUpdate #Monsoon2026 #PaddyFarmers #HaryanaWeather
Palwal, Palwal | Aug 4, 2026

काले बादलों की दस्तक, किसानों के चेहरे खिले #PalwalNews #RainUpdate #Monsoon2026 #PaddyFarmers #HaryanaWeather
Palwal, Palwal | Aug 4, 2026

Amethi में बारिश बनी आफत! पूरे धनेश गिरि गांव का रास्ता जलमग्न, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा#monsoon2026
Kanpur, Kanpur Nagar | Aug 4, 2026

मूसलाधार बारिश के बाद चंबा शहर में बाढ़ जैसे हालात, विधायक नीरज नैय्यर ने संभाला मोर्चा सुरेंद्र ठाकुर | PANGI LIVE NEWS चंबा, 28 जुलाई 2026 जिला मुख्यालय चंबा से सटे नगर परिषद क्षेत्र के कई मोहल्लों में सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। तेज बारिश के कारण कई घरों, दुकानों और गलियों में पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर विधायक नीरज नैय्यर स्वयं नगर परिषद की टीम और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न मोहल्लों का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया तथा अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। विधायक ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। नगर परिषद और प्रशासन की टीमें लगातार जल निकासी, मलबा हटाने तथा प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में जुटी हुई हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। बाइट – नीरज नैय्यर, सदर विधायक चंबा: "प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।" Neeraj Nayar #Chamba #ChambaNews #BreakingNews #HeavyRain #FloodSituation #RainAlert #HimachalPradesh #NeerajNayyar #MunicipalCouncil #DisasterResponse #Monsoon2026 #ReliefWork #HimachalNews #PangiLiveNews
Chamba, Chamba | Jul 28, 2026

बड़ी खबर | चंबा में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही, घोल्टी गांव जलमग्न सुरेंद्र ठाकुर | PANGI LIVE NEWS चंबा, 28 जुलाई 2026 चंबा मुख्यालय से सटे घोल्टी गांव में सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। तेज बारिश के कारण पानी का तेज बहाव गांव में घुस गया, जिससे जवाहरलाल नवोदय विद्यालय परिसर सहित कई घरों और दुकानों में पानी भर गया। देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बारिश के तेज बहाव में कई वाहन बह गए, जबकि घरों और दुकानों में रखा सामान भी पानी की चपेट में आने से भारी नुकसान हुआ। वहीं क्षेत्र के बिजली ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने से पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने पूरी रात सुरक्षित स्थानों पर शरण लेकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और नुकसान का आकलन करने के साथ राहत एवं बहाली कार्य शुरू कर दिया। प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत, उचित मुआवजा तथा बिजली सहित अन्य आवश्यक सेवाओं को जल्द बहाल करने की मांग की है। स्थानीय निवासी (बाइट): "बारिश इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पानी घरों और दुकानों में घुस गया। कई गाड़ियां बह गईं और काफी सामान खराब हो गया। पूरी रात डर के साये में गुजरी। अब प्रशासन से जल्द राहत और मुआवजे की उम्मीद है।" #Chamba #ChambaNews #BreakingNews #HimachalPradesh #HeavyRain #RainAlert #Flood #Gholti #Monsoon2026 #JLNavodaya #Disaster #WeatherUpdate #HimachalNews #PangiLiveNews #SurenderThakur #FlashNews #PublicSafety #ReliefAndRescue #ChambaUpdates #HimachalWeather
Chamba, Chamba | Jul 28, 2026