29 नवंबर को बरगांव में आयोजित होगा विशेष मेगा दिव्यांगजन एवं स्वास्थ्य शिविर, आमजन से सहभागिता की अपील
विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं सहित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक सुविधाओं का मिलेगा लाभ
जिले में दिव्यांगजनों एवं आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 29 नवंबर 2026 को जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल, बरगांव (शहपुरा) में विशेष मेगा दिव्यांगजन एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने जिले के दिव्यांगजनों, उनके परिजनों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे 29 नवंबर को बरगांव में आयोजित विशेष मेगा दिव्यांगजन एवं स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लें। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को जनसामान्य तक पहुंचाना है।
#Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #MegaHealthCamp #DivyangjanWelfare #HealthCamp #FreeHealthCheckup #HealthcareForAll #Shahpura #Bargaon #InclusiveHealthcare #DistrictAdministration #JansamparkDindori