शिक्षा विभाग में डिजिटल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लागू किए गए 'ई-शिक्षाकोष' (e-Shikshakosh) पोर्टल को लेकर पीरो प्रखंड प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत वैसे शिक्षक जो अब भी पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करने में कोताही बरत रहे हैं, उनके विरुद्ध विभाग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के संकेत दिए हैं।