मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 262 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
---
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 16 अक्टूबर शुक्रवार को विकासखंड खंडवा के ग्राम सिंहाड़ा में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 262 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 88 मरीजों की मधुमेह व उच्च रक्तचाप, 64 मरीजों की सिकलसेल व हीमोग्लोबिन की जांच की गई। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम तहत 25 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही टीबी के संभावित 96 मरीजों का हैंड हेल्ड मशीन से एक्स रे किये गये। शिविर में 32 पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड तथा 25 लोगो की आभा आईडी बनाए गए। जिला चिकित्सालय की मेडिकल बोर्ड टीम द्वारा 15 दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए। इस दौरान खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, द्वारा शिविर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व अन्य सुविधाएं देखी। साथ ही टीबी के 2 मरीज को पोषण आहार युक्त फूड बास्केट वितरित किया। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऐश्वर्य वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओ पी जुगतावत, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, प्रमुख खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.के.सेठिया, उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
IEC Cmho khandwa
#khandwa
5 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026