‘‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान‘‘ के तहत सिहाड़ा में शिविर सम्पन्न
---
शिविर में 361 आवेदनों में से 340 का मौके किया निराकरण
---
‘‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान‘‘ के तहत खंडवा ब्लाक के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला सिहाड़ा में शुक्रवार को शिविर आयोजित किया गया शिविर में खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेडे, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एश्वर्य वर्मा, अपर कलेक्टर सुश्री श्रद्धा शुक्ला, अपर कलेक्टर श्री क्षितिज शर्मा, एसडीएम श्री ऋषि सिंघाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती कंचन तनवे ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी स्टॉल लगाकर उपस्थित हैं, ताकि योजनाओं का लाभ लेने में आ रही समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा सके। लोगों को बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के अवसर मिले हैं। पहले महिलाओं को घर से बाहर निकलने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन आज वे देश और प्रदेश के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीब परिवारों के पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन के तहत घरों में शौचालयों का निर्माण होने से महिलाओं को खुले में शौच जाने की परेशानी से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का उद्देश्य गरीब परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविरों में ग्रामीणजनों को घर बैठे अपनी समस्याओं के निराकरण की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ हर गरीब और पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए सभी को जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी तथा अन्य विद्यार्थियों को साइकिल मिलने से उनके मन में गर्व और उत्साह का भाव पैदा होता है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि शिविर में जरूर आए और अपने साथियों को भी शिविर में लाकर सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाएं।
कार्यक्रम में उद्यमी श्री अजय मंगवानी ने कहा कि शासन-प्रशासन के सहयोग से स्थापित की गई एसी ब्लॉक फैक्ट्री आज सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। केंद्र एवं बैंक के माध्यम से ऋण और सब्सिडी प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री के माध्यम से क्षेत्र में अच्छी गुणवत्ता के एसी ब्लॉक कम कीमत पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे आसपास के सैकड़ों घरों के निर्माण में लोगों का समय और पैसा बच रहा है। साथ ही, स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार भी मिल रहा है।
शिविर में इन ग्रामीणों को मिली मदद
मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए गए। जिसमें खुशी स्वसहायता समूह को 6 लाख रुपए का चेक दिया गया। सुशीला बाई, नूर मोहम्मद को आयुष्मान कार्ड का वितरण, कुमार वाणी,कुमारी आभारी को लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा ज्योति पिता बबन को स्कूटी एवं आलिया खान, अनीता राजेश को साइकिल वितरण की गई। प्रधानमंत्री टीवी मुक्त ग्राम पंचायत में धनगांव, शिवाना, अमोदा, भकराडा सरपंच को प्रमाण पत्र दिया गया। स्वामित्व योजना के तहत श्री रियाज खान को रजिस्ट्री उपलब्ध कराई गई। इस दौरान शिविर में 361 आवेदन आए जिसमें 340 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया गया है
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa
3 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026