"सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत होमगार्ड लाइन में स्वच्छता, श्रमदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया
---
"सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर होमगार्ड लाइन खंडवा में होमगार्ड, एसडीईआरएफ एवं सिविल डिफेंस के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता, श्रमदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के अधिकारी-जवानों, सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स, आपदा मित्रों तथा कार्यालयीन स्टाफ ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की और पौधारोपण किया। इस दौरान स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर गणेश विसर्जन ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य एवं सक्रिय सहभागिता करने वाले होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों, सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स तथा आपदा मित्रों का अभिनंदन किया गया।
डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट श्री आशीष कुशवाहा ने बताया कि अभिनंदन सम्मेलन के दौरान सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स एवं आपदा मित्रों से संवाद कर उनके अनुभव एवं सुझाव भी प्राप्त किए गए। आगामी आयोजनों में जनसुरक्षा एवं आपदा-प्रतिक्रिया से संबंधित तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा आपदा की स्थिति में प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील की गई। कार्यक्रम में कंपनी कमाण्डर श्री रविंद्र महीवाल, प्लाटून कमाण्डर श्री मनीष यादव, उप निरीक्षक (अ) श्री अंकेश सोमानी, हवलदार स्टोरमैन श्री नितिन पुरे सहित लगभग 150 होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवान, सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स, आपदा मित्र एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
SP Khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026