#सफलता_की_कहानी
---
पीएम स्वनिधि योजना की मदद से आत्मनिर्भर बने राजकुमार सोनी
---
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना छोटे व्यवसायियों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। खंडवा के श्री राजकुमार सोनी ने योजना का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को नई गति दी। श्री राजकुमार सोनी ने कहा की अपने व्यवसाय को सुचारु रूप से संचालित करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पूंजी की आवश्यकता थी। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण व्यवसाय की जरूरतों को पूरा करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था।
पीएम स्वनिधि योजना से मिला सहारा
श्री सोनी ने कहा की उन्हें पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी मिली। योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में 10 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया। ऋण की किश्तों का समय पर भुगतान किया, जिसके बाद दूसरे चरण में 20 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। दूसरे ऋण का सफलतापूर्वक भुगतान करने के बाद तीसरे चरण में 30 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ है। योजना के अंतर्गत चरणबद्ध रूप से मिली आर्थिक सहायता ने व्यवसाय के लिए आवश्यक पूंजी उपलब्ध कराने में सहयोग दिया। उन्होंने कहा की पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर आर्थिक सहयोग मिला।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से मिले लाभ के लिए आभार व्यक्त किया
हितग्राही श्री राजकुमार सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना छोटे व्यवसायियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर प्रदान करती है।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Urban Development & Housing MP Department of Finance, Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#khandwa