बोरी बंधान से जल संरक्षण का दिया संदेश ,रिछफल में सीईओ और कालापाठा में युवाओं ने किया श्रमदान
---
जनपद पंचायत पुनासा की ग्राम पंचायत रिछफल में शिव मंदिर के पास जल संरचना के लिए बोरी बंधान कर श्रमदान किया गया। बोरी बंधान निर्माण के लिए श्रमदान किया गया। जनपद पंचायत पुनासा की सीईओ आईएएस शिल्पा चौहान ने बताया कि जनपद पंचायत पुनासा की सभी 69 ग्राम पंचायतों में 2 एवं उससे अधिक बोरी बंधान के कार्य का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें से अब तक 100 बोरी बंधान का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जल है तो जीवन है, जल का संरक्षण करना आज की परिस्थितियों में अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान एपीओ मनरेगा डॉ. गुलरेज खान, सरपंच रंजीत सिरसाठिया, उप सरपंच, सचिव बशीर मालिक एवं सहायक सचिव सुखचंद खतवासे उपस्थित थे।
कालापाठा में मांजरी नदी पर युवाओं ने किया श्रमदान
इसी प्रकार जल संरक्षण को लेकर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जिले में बोरी बंधान निर्माण की मुहिम चलाई जा रही है। विकासखंड खालवा के ग्राम कालापाठा में नवांकुर संस्था सत्य प्रबोधन सामाजिक शैक्षिक संस्थान तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कालापाठा के युवाओं ने मिलकर मांजरी नदी पर बोरी बंधान का निर्माण किया।
विकासखंड समन्वयक ललित पंवार ने ग्रामवासियों को बोरी बंधान के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि अपने गांव के पानी को गांव में ही संचय कर आसपास के खेतों में सिंचाई के लिए उपयोग किया जा सकता है। श्रमदान कार्यक्रम में नवांकुर संस्था सचिव चमन लौवंशी, मेंटर सुनील मराठे, पाठ्यक्रम के छात्र, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सचिव ईश्वर लौवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Culture, Madhya Pradesh
#omkareshwar
#khandwa
8 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 15, 2026