Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Khandwa

@projskhandwa
870Followers
0Following
जनप्रतिनिधियों ने बच्चो को कृमिनाशक एल्बेण्डाजोल की गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया
---
जिले भर में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई कृमिनाशन गोली
---
खंडवा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 6 अक्टूबर मंगलवार को 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेण्डाजॉल की गोली खिलायी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पीजुगतावत ने बताया कि जिले भर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सभी शासकीय, अशासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त शालाओं, आदिवासी आश्रम शालाओं, छात्रावास एवं आगनवाडी केन्द्रों पर बच्चों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।

शहरी क्षेत्र खण्डवा में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला में पार्षद प्रतिनिधि द्वारा छात्राओं को एल्बेण्डाजॉल गोली का सेवन कराकर अभियान का शुभारंभ किया। इसी कम ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनप्रतिनिधियों द्वारा बच्चों को गोली खिलाई गई।

नोडल अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि 6 अक्टूबर को छुटे हुए बच्चो को 9 अक्टूबर को मॉप अप राउंड में यह गोली खिलाई जायेगी। 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली और 2 से 19 वर्ष के बच्चों को एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलाई जायेगी। साथ ही 20 से 49 वर्ष की महिलाओ (जो कि गभर्वती एवं धात्री नहीं है) को भी आंगनवाड़ी केन्द्र पर गोली खिलाई जावेगी।

कृमि होने से बच्चों के शारीरिक, मानसिक विकास में वृद्धि अवरूद्ध हो जाती है। कृमि कई कारणों से बच्चे के पेट में पहुंच सकते है जैसे- नंगे पैर खेलने, बिना हाथ धोये खाना खाने, खुले में शौच करने, साफ-सफाई न रखने से होते हैं और कृमि होने से खून की कमी (एनीमिया) कुपोषण, भूख न लगना थकान और बेचैनी, पेट में दर्द, उल्टी और दस्त आना, मल से खून आना, आदि हानिकारक प्रभाव पड़ते है। बच्चों को कृमि नाशक गोली खिलाने से कई तरह के लाभ होते जैसे खून की कमी में सुधार आना, बेहतर पोषण स्तर में सुधार, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान" के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित किया
---
"सेवा संकल्प अभियान" के तहत सांदीपनि विद्यालय, पंधाना में संस्कार संस्कृति समिति खंडवा के निर्देशक श्री विजय सोनी एवं उनकी टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रभावी मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष के सफर, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को रोचक एवं जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
        नाटक में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं डिजिटल इंडिया सहित विभिन्न योजनाओं से आमजन को मिले लाभों को संवाद और अभिनय के माध्यम से दर्शाया गया। 
         कार्यक्रम में विधायक श्रीमती छाया मोरे, जिला उपाध्यक्ष आनंद चौहान, मंडल अध्यक्ष फकीरचंद कुशवाहा, एल्डरमैन राजेश राठौर, तहसीलदार वैशाली बघेल, बीईओ कैलाश पाटीदार, सीएमओ मंशाराम बड़ोले, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद जगदीश पटेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र गढ़वाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य राजेश तिवारी ने किया।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Culture, Madhya Pradesh 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
7 से 9 अक्टूबर तक जिले के सभी 1247 मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर ,मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्राप्त किए जाएंगे फॉर्म-6
---
 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा मंगलवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में निर्देश दिए की जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण संबंधी विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को जिले के सभी चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त 1247 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
         इन शिविरों में ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है, उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म-6 प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने से शेष रह गए पात्र मतदाताओं को भी शिविर के माध्यम से आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
        जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की जानकारी लें। यदि पात्र होने के बावजूद नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करें। फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र नहीं लिया जाएगा। संबंधित मतदान केंद्रों पर निर्धारित अवधि में विशेष शिविर आयोजित कर पात्र मतदाताओं के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Election Commission of India 
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
1 से 19 वर्ष के बच्चो को खिलाई जायेगी कृमिनाशक एल्बेण्डाजॉल गोली
---
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि कल मंगलवार 6 अक्टूबर को कृमि मुक्ति दिवस मनाया जायेगा। जिसमें 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेण्डाजॉल की गोली खिलायी जायेगी। जिले भर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सभी शासकीय, अशासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त शालाओं, आदिवासी आश्रम शालाओं, छात्रावास एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों का कृमि नाशक एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन कराया जायेगा।

नोडल अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि 6 अक्टूबर को छुटे हुए बच्चो को 9 अक्टूबर को मॉप अप राउंड में यह गोली खिलाई जायेगी। 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली और 2 से 19 वर्ष के बच्चों को एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलाई जायेगी। साथ ही 20 से 49 वर्ष की महिलाओ (जो कि गभर्वती एवं धात्री नही है) को भी आंगनवाडी केन्द्र पर गोली खिलाई जावेगी।

कृमि होने से बच्चों के शारीरिक, मानसिक विकास में वृद्धि अवरूद्ध हो जाती है। कृमि कई कारणों से बच्चे के पेट में पहुंच सकते है जैसे- नंगे पैर खेलने, बिना हाथ धोये खाना खाने, खुले में शौच करने, साफ-सफाई न रखने से होते है और कृमि होने से खून की कमी (एनीमिया) कुपोषण, भूख न लगना थकान और बेचैनी, पेट में दर्द, उल्टी और दस्त आना, मल से खून आना, आदि हानिकारक प्रभाव पड़ते है। बच्चों को कृमि नाशक गोली खिलाने से कई तरह के लाभ होते जैसे खून की कमी में सुधार आना, बेहतर पोषण स्तर में सुधार, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
7 अक्टूबर को आयोजित होगी सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा
---
जिला स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से  माननीय प्रधानमंत्री का होगा संबोधन
----
 जिले में "सेवा ज्योति यात्रा" एवं "विकसित भारत" संकल्प सभा का जिला स्तरीय कार्यक्रम 7 अक्टूबर को पुरानी अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों के साथ जनभागीदारी से विकसित भारत के संकल्प को दोहराया जाएगा।
           निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:15 बजे कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों एवं नागरिकों का आगमन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा देशभक्ति गीतों का वादन, वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा। इसके पश्चात  सुबह 9:45 बजे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा। सुबह 10:55 बजे प्रधानमंत्री जी द्वारा “विकसित भारत @2047” के लिए उपस्थित जनसमुदाय को सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा। 11 बजे स्थानीय अतिथियों द्वारा "सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित" की जाएगी। सुबह 11:05 बजे राष्ट्रगान होगा तथा 11:10 बजे सेवा ज्योति यात्राओं क प्रस्थान कराया जाएगा। जिला स्तरीय आयोजन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
‘‘सेवा मेरा योगदान अभियान‘‘ के तहत स्वास्थ्य संस्थाओं में लगाए नेत्र जांच शिविर
---
205 मरीजों की जांच कर उपचार किया, 112 जरूरतमंदों को निःशुल्क वितरित किये चश्मे
---
‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ के अंतर्गत  ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत मंगलवार को जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में नेत्र रोग से संबंधित मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया गया। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।
      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी जुगतावत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उनके नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों पर उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में जिला स्तर पर मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय खंडवा में विशेष नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों की नेत्र जांच की गई तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया। जिले भर की स्वास्थ्य संस्थाओं में  205  मरीजों की आँखों की जाँच की गई, तथा चश्मे के जरुरतमंद 112 लोगों को दूर और पास देखने के लिए निःशुल्क चश्मे वितरित किये गए 
       शिविर के दौरान रोगी कल्याण समिति के सदस्य श्री भावेश बिल्लोरे, श्री सुधांशु जैन एवं श्री राजेश तिवारी द्वारा नेत्र रोग से पीड़ित एवं जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, मेडिकल कॉलेज के सहायक अधीक्षक डॉ. सुनील बाजोलिया सहित चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
     इसी प्रकार जिले के विभिन्न विकासखण्डों की स्वास्थ्य संस्थाओं में भी नेत्र जांच शिविर आयोजित किए गए। इनमें मरीजों की नेत्र जांच, परीक्षण एवं उपचार के साथ आवश्यक परामर्श दिया गया। जांच के आधार पर चिन्हित जरूरतमंद मरीजों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सफलता_की_कहानी nis:value=सफलता_की_कहानी nis:enabled=true nis:link/> 
---
‘‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना‘‘ की मद्द से श्री पटेल की खेती की बदली तस्वीर ,स्प्रिंकलर की सहायता से हुइ पानी की बचत
---
‘‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना‘‘ के अंतर्गत संचालित ‘‘सूक्ष्म सिंचाई योजना‘‘ किसानों के लिए जल संरक्षण के साथ खेती को अधिक सुविधाजनक और लाभकारी बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है। योजना का लाभ लेकर ग्राम छैगांवदेवी निवासी कृषक श्री लवकुश पटेल ने अपने खेत में स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली स्थापित कर सिंचाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है।
         श्री लवकुश पटेल ने बताया कि उनके पास 3 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिस पर वे सोयाबीन, प्याज, मिर्ची, चना और गेहूं जैसी विभिन्न फसलों की खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले वे परंपरागत सिंचाई पद्धति से खेती करते थे। इसमें अधिक पानी के साथ-साथ समय और श्रम की भी आवश्यकता होती थी। सीमित जल उपलब्धता के कारण समय पर पर्याप्त सिंचाई करना भी चुनौतीपूर्ण रहता था। 
              *योजना से मिला आधुनिक सिंचाई का सहारा*
       श्री पटेल ने कहा कि कृषि विभाग से ‘‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना‘‘ के तहत सूक्ष्म सिंचाई एवं स्प्रिंकलर प्रणाली की जानकारी मिलने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन किया। योजना के माध्यम से उन्हें 3 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए स्प्रिंकलर सिस्टम कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया।
स्प्रिंकलर सिस्टम की लागत 55,680 रुपये थी, जिसमें शासन द्वारा 21,051 रुपये का अनुदान भी मिला।

कम समय में सिंचाई, श्रम की भी बचत
      श्री पटेल ने कहा कि स्प्रिंकलर प्रणाली स्थापित होने के बाद सिंचाई व्यवस्था पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित हो गई। अब मैं कम समय में अपने खेत के अधिक क्षेत्र की सिंचाई कर पा रहे हुं। इससे सिंचाई के लिए मेहनत और समय की बचत हो रही है। समान एवं नियंत्रित सिंचाई के कारण फसलों को आवश्यकता के अनुसार पानी मिल रहा है, जिससे फसल की वृद्धि एवं विकास पर भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है।
          श्री लवकुश पटेल बताते हैं कि पहले सिंचाई के दौरान काफी समय खेत में देना पड़ता था, लेकिन स्प्रिंकलर प्रणाली अपनाने के बाद सिंचाई का कार्य आसान हुआ है। आधुनिक सिंचाई प्रणाली ने उनके लिए खेती को अधिक सुविधाजनक बनाया है।

किसान ने जताया शासन के प्रति आभार
    कृषक श्री लवकुश पटेल ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत संचालित सूक्ष्म सिंचाई योजना के माध्यम से सरकार द्वारा प्रदान की गई सब्सिडी और शासन की इस योजना से किसानों को आधुनिक सिंचाई तकनीक अपनाने में मदद मिलने से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sucessstory nis:value=sucessstory nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सफलता_की_कहानी nis:value=सफलता_की_कहानी nis:enabled=true nis:link/> 
---
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना‘‘ के अंतर्गत संचालित ‘‘सूक्ष्म सिंचाई योजना‘‘ किसानों के लिए जल संरक्षण के साथ खेती को अधिक सुविधाजनक और लाभकारी बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sucessstory nis:value=sucessstory nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
Video 8
Video 9
Video 10
Video 11
LIVE: हरसूद, जिला खंडवा में आयोजित तेंदूपत्ता बोनस एवं काष्ठ लाभांश राशि वितरण कार्यक्रम
➡️ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का हरसूद में हुआ आगमन, मुख्यमंत्री की झलक पाने के लिए विशाल  जनसमूह हेलीपेड पर उमड़ा

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
रानी दुर्गावती के दिखाए मार्ग से जनजातियों के विकास का नया अध्याय लिख रही राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ.यादव
---
खालवा तहसील क्षेत्र में बनाए जायेंगे 6 नए सांदीपनि विद्यालय, हरसूद में बनेगा 490 सीटर नया कन्या छात्रावास
---
करीब 161 करोड़ की लागत से 40 नए जनजातीय छात्रावास भी बनाये जायेंगे, आश्रम स्कूलों को दिए जाएंगे 143 करोड़ रुपए ,खंडवा में बनेगी 10 करोड़ रुपए की हाइटेक नर्सरी
---
खंडवा जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स
---
करवानी उद्वहन सिंचाई परियोजना पर अब होगा तेजी से काम ,जनजातीय क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के कार्यों के लिए दिए जाएंगे 25 करोड़ रूपए
---
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती ने प्रजा के सुख को ही अपना धर्म माना था। उनका शासनकाल कृषि, जल प्रबंधन और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए जाना जाता है। यह रानी दुर्गावती की प्रशासनिक दक्षता का ही कमाल था कि गोंड साम्राज्य के हजारों गांव समृद्धि का केंद्र बन गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी दुर्गावती अदम्य साहस, अटल स्वाभिमान और शक्ति की प्रतीक थीं। उन्होंने जीवनकाल में 52 युद्ध लड़े और 51 में विजय प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी दुर्गावती के दिखाए मार्ग पर चलकर हमारी सरकार प्रदेश के जनजातीय भाई-बहनों के कल्याण और विकास का एक नया अध्याय लिख रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को खंडवा जिले के हरसूद के ग्राम छनेरा में हुए वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती उत्सव एवं तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन एवं रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण तथा पंच कलश के जरिये गोगोपूजन एवं बड़ादेव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार गोंडवाना साम्राज्य के तत्कालीन 52 गढ़ों के राजशासकों के वर्तमान वंशजों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन राजवंशजों को साफा पहनाकर तथा खड्ग एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।
      मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां खंडवा जिले के साथ बुरहानपुर, बड़वानी, खरगौन, देवास और हरदा के 3 लाख 54 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को 21 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक की बोनस राशि का वितरण किया। इसमें खंडवा के 32 हजार 846 तेंदूपत्ता संग्राहक भी शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने खंडवा वन मंडल क्षेत्र की 56 संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के 26 हजार 400 से अधिक हितग्राहियों को 4 करोड़ 58 लाख रुपए के काष्ठ लाभांश की राशि भी वितरित की। मुख्यमंत्री ने खंडवा जिले में लगभग 143 करोड़ रुपए की लागत से 18 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमे लगभग 48 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न हाई स्कूल भवनों और छात्रावासों के साथ लगभग 20 करोड़ रूपए की लागत से खालवा में खेल परिसर का भूमिपूजन के साथ ही 68 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से 3 सामुदायिक एवं सांस्कृतिक भवनों की सौगात भी शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रमुख घोषणाएं
 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर क्षेत्रीय विकास एवं सुविधा उन्नयन से जुड़ी विभिन्न घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 5 साल में सिंचाई का रकबा 100 लाख हेक्टेयर से अधिक करने का लक्ष्य रखा है। इसी उद्देश्य से हरसूद विधानसभा क्षेत्र में करवानी उद्वहन सिंचाई परियोजना पर तेजी से कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के जनजातीय क्षेत्रों में 25 करोड़ की लागत से बिजली आपूर्ति से जुड़े सभी विकास कार्य पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खालवा तहसील क्षेत्र में 6 सांदीपनि विद्यालय बनाए जायेंगे। हरसूद में 490 सीटर नया कन्या छात्रावास बनेगा। इस क्षेत्र के सभी छात्रावासों में 34 करोड़ की लागत से रोटी मेकर मशीनें लगाई जायेंगी। छात्रावासों में वॉटर कूलर लगाए जाएंगे। यहां के छात्रावासों में ई-लाइब्रेरी बनाई जायेगी। करीब 161 करोड़ की लागत से 40 नए जनजातीय छात्रावास बनाये जायेंगे। यहां के आश्रम स्कूलों को विकास कार्यों के लिए 143 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। खंडवा में 10 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से एक हाइटेक नर्सरी बनाई जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हरसूद सहित खंडवा जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाये जायेंगे।
      मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार विरासत से विकास के संकल्प से साथ गरीब से गरीब के जीवन में रोशनी लाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए पंख लगाने का काम किया है। वीरांगना रानी दुर्गावती के जन्मोत्सव में आज 52 गढ़ों के राजवंशजों का सम्मान कर जीवन धन्य हो गया। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती के जीवन से हमें राष्ट्र प्रथम, स्वाभिमान, विषम परिस्थितियों में नेतृत्व कौशल, नारी शक्ति का सम्मान, जल संचय, जंगल और प्रकृति के संरक्षण की सीख मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों की मेहनत को सम्मान देते हुए सरकार ने प्रति मानक बोरा पारिश्रमिक 750 रुपये से बढ़ाकर 4 हजार रुपये किया है तथा शुद्ध लाभ का 75 प्रतिशत बोनस के रूप में दिया जा रहा है। आज खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, देवास और हरदा सहित कुल 6 जिलों के 3 लाख 54 हजार 126 तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि 32 लघुवनोपजों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर वनवासियों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। मेडिकल की पढ़ाई के लिए गरीब बच्चों की फीस राज्य सरकार भर रही है। मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी और लैपटॉप बांटे गए हैं। शासकीय स्कूलों के बच्चों को निःशुल्क किताबें और साइकिलें दी गई हैं। प्रदेश के 85 हजार युवाओं को शासकीय पदों पर नौकरी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी साल राज्य में 1 लाख करोड़ रूपए की लागत से जनकल्याण और विकास के काम कराए जाएंगे।
       मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश के गांव-गांव तक मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा शुरू करने का लक्ष्य रखा है। इसकी शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों को भी सुगम परिवहन की बसों का लाभ मिलेगा। प्रदेश में कानून का राज है। राज्य सरकार ने बालाघाट और मंडला जिले से नक्सलवाद की समस्या को जड़ से खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सभी पंचायतों में ग्रामीण आबादी को निःशुल्क रजिस्ट्री का लाभ दिया जा रहा है। किसानों की समृद्धि के लिए दिन में भी 10 घंटे बिजली देने की शुरुआत की जा रही है। कृषक कल्याण वर्ष में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित कर अन्नदाताओं को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर धाम को पीएमश्री हेली सेवा से जोड़ा गया है। प्रदेश में गरीब जरूरतमंदों को एयर एम्बुलेंस की सुविधा मिल रही है। राहवीर योजना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। कार्यक्रम के पुर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत बुखारदास बाबा मणी आश्रम से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में फिलगुड चौराहा से यात्रा में शामिल हुये। 
        केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री श्री दुर्गादास ऊइके ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। आज वीरांगना रानी दुर्गावती जन्मोत्सव में 52 गढ़ों के राजवंशजों का सम्मान किया गया है। पहली बार हमें इतिहास का सिंहावलोकन करने का अवसर मिला है। देश में 2014 के बाद बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देशवासियों ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना देखा है। मध्यप्रदेश में 2003 से पहले और उसके बाद विकास स्पष्ट रूप से नजर आता है। केंद्रीय मंत्री श्री ऊइके ने रानी दुर्गावती के जीवन पर केंद्रित एक स्वलिखित गीत भी प्रस्तुत किया।
    जनजातीय कार्य, लोक सम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि जनजातीय राजवंशों के 52 गढ़ केवल मध्यप्रदेश और देश के दूसरे राज्यों में भी थे। आजादी के बाद उन्होंने देश की एकता के लिए अपना राज्य समर्पित कर दिया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जनजातीय युवाओं के कल्याण के लिए प्रति वर्ष करोड़ों रुपए की राशि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में दी जा रही है। जनजातीय युवाओं को डॉक्टर बनाने के लिए राज्य सरकार हर साल 90 लाख रुपए फीस भर रही है। प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी और लैपटॉप बांटे गए हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के मंच पर रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह, क्रांतिसूर्य टंट्या मामा, संत सिंगाजी महाराज महापुरुषों के जीवन पर आधारित आकर्षक नृत्य नाटकों का मंचन किया गया। इस दौरान जनजातीय कार्य, लोक सम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह द्वारा संत सिंगाजी के लिए इलेक्ट्रीक गाड़ी वृद्ध एवं दिव्यांगजनो के लिए प्रदान की।
वीरांगना रानी दुर्गावती के बारे में
          रानी दुर्गावती का जन्म अब से 502 साल पहले 5 अक्टूबर 1524 को वर्तमान उत्तरप्रदेश के महोबा में हुआ था। वे गढ़ मंडला राज्य की शासक महारानी थीं तथा साहस, शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने गोंडवाना साम्राज्य और राष्ट्र के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए मुगलों से वीरतापूर्वक संघर्ष किया। प्राणांत तक मातृभूमि की अस्मिता की रक्षा करते हुए 24 जून 1564 को वर्तमान मध्यप्रदेश के जबलपुर में वीरगति प्राप्त की।

52 गढ़ों के इन राजवंशजों का किया सम्मान
 कार्यक्रम में श्री महेंद्र प्रताप सिंह जूदेव (नर्मदापुरम), श्री महेंद्र शाह (बरहेटा नरसिंहपुर), डॉ. हेमराज सिंह (जागीरदेवरी रायसेन), श्री अमरजीत सिंह (उदयपुरा रायसेन), श्रीमती रंजना सिंह (मदनपुर नरसिंहपुर), श्रीमती दमयंती सिंह (दियागढ़ जबलपुर), श्री यशवंत सिंह जूदेव (बिलोनिया नरसिंहपुर), श्री विमलेश ठाकुर (दमोह), श्री राजा वीरेंद्र शाह (देवगढ़ छिंदवाड़ा), डॉ. योगेश्वर सिंह (सिहोरा बघेलगढ़), श्रीमती गरिमा सिंह (मदनपुर), श्रीमती अर्चना सिंह कसदे (उमरिया), श्री अभिजीत शाह (हरदा), श्री ठाकुर (गोटेगांव नरसिंहपुर) तथा अन्य गढ़ों से आए राजवंशजों का भी सम्मान हुआ।
कार्यक्रम में विधायक श्री नारायण पटेल, सुश्री कंचन तनवे, सुश्री छाया मौरे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, महापौर सुश्री अमृत अमर यादव, पूर्व महापौर श्रीमती भावना शाह, कुंवर दिव्यादित्य शाह एवं श्री अंबाराम कराड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में तेंदूपत्ता संग्राहक उपस्थित थे।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
Video 15
Video 16
सेवा सेतु अभियान के तहत नगर निगम के 6 जोन में शिविर आयोजित
---
450 पीएम स्वनिधि हितग्राहियों के प्रकरणों पर की गई आवश्यक कार्यवाही
---
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा आज शहर के सभी 6 जोन में सेवा सेतु अभियान हेतु नगरीय स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया। 
शिविरों में नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं नगरीय सेवाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही पात्र हितग्राहियों के प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही की गई। इसी क्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 450 हितग्राहियों के प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही की गई, जिससे हितग्राहियों को योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में सहायता मिली।
नगर निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार शहर के सभी 6 जोन में निर्धारित स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए। संबंधित जोन के अधिकारी-कर्मचारी, वार्ड जमादार एवं सहायक राजस्व निरीक्षक शिविरों में उपस्थित रहे। 
नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आयोजित किए जा रहे सेवा शिविरों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
Video 18
सेवा सेतु अभियान" के तहत मुंदी में शिविर आयोजित
---
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर मुंदी में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिबाला चंद्रमोहन राठौर, उपाध्यक्ष श्री राजनारायण मंडलोई, जिला महामंत्री श्री सूरजपाल सिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती इंदु दुबे, तहसीलदार श्रीमती वंदना चौहान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संजय जैन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
      शिविर में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पात्र हितग्राही पहुंचे और विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। इन स्टॉलों के माध्यम से विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही हितग्राहियों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन एवं जानकारी उपलब्ध कराई गई।
       सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर के माध्यम से लोगों को शासन की योजनाओं से जुड़ने तथा पात्रतानुसार लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हरसूद आएंगे ,रानी दुर्गावती के जन्मोत्सव और सेवा संकल्प अभियान संबंधी कार्यक्रम में होंगे शामिल
---
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 5 अक्टूबर को खण्डवा जिले के हरसूद (छनेरा) में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 12:30 बजे छनेरा हरसूद आएंगे। यहां वे संत बुखारदास बाबा आश्रम से कार्यक्रम स्थल तक आयोजित शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। 
         कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 52 गढो के राजवंशों के वंशजों का सम्मान करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तेंदूपत्ता बोनस एवं काष्ठ लाभांश राशि का वितरण, स्कूटी वितरण एवं अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम में भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री श्री दुर्गादास उईके तथा प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम पश्चात दोपहर 2:50 बजे हरसूद हेलीपैड से भोपाल के लिए रवाना होंगे

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धजन-जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम आयोजित ,वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 22 हितग्राहियों का उपकरण के लिए किया चिन्हांकन
---
"सेवा संकल्प अभियान" के तहत शांतिनिकेतन आश्रम ओंकारेश्वर में वृद्धजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें वृद्धाश्रम में निवासरत सभी वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा शिविर आयोजित कर वृद्धजनों की आवश्यकताओं का परीक्षण किया गया। 
           सामाजिक न्याय विभाग द्वारा बताया गया की शिविर में 22 वृद्धजनों को विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए जाने हेतु चिन्हित किया गया। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम में निवासरत सभी वृद्धजनों का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मनीषा परिहार, जिला उपाध्यक्ष श्री श्याम सिंह मौर्य, ब्रह्माकुमारी आश्रम से श्यामा दीदी तथा सामाजिक न्याय विभाग से श्री प्रमोद मुजाल्दे एवं श्री बाबू पंचौरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी आश्रम की श्यामा दीदी द्वारा किया गया। अंत में आश्रम शांतिनिकेतन के प्रबंधक श्री संजय खत्री ने उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों के रूप में धीरज भावसार, रत्न सिंह चंदेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सफलता_की_कहानी nis:value=सफलता_की_कहानी nis:enabled=true nis:link/>
---
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना
---
खंडवा के जवाहरगंज वार्ड क्रमांक 44 निवासी एकनाथ पिता बाबूलाल भावसार की आर्थिक स्थिति पहले कमजोर थी। आर्थिक परेशानियों के कारण उनके पास अपना पक्का मकान नहीं था। परिवार के लिए सुरक्षित एवं स्थायी आवास का सपना लंबे समय से अधूरा था।

प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सहारा
वर्ष 2025–26 में एकनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास के लिए आवेदन किया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद शासन की ओर से उन्हें आवास निर्माण के लिए कुल 2.50 लाख रुपये की सहायता राशि अलग-अलग किश्तों में प्राप्त हुई।
     प्राप्त सहायता राशि का उपयोग उन्होंने आवास निर्माण में किया। शासन से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें अपना पक्का मकान बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

अब साकार हुआ पक्के घर का सपना
       प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आज एकनाथ के पास स्वयं का पक्का और सुरक्षित मकान है। वर्षों से देखा जा रहा अपने पक्के घर का सपना अब साकार हो चुका है। पक्के मकान के मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित एवं स्थायी आवास के साथ बेहतर जीवन जीने का अवसर मिला है।
               हितग्राही ने बताया कि “प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमारे अपने पक्के घर के सपने को साकार करने में मदद की। शासन की सहायता से आज हमारा अपना सुरक्षित और पक्का घर है।”
      एकनाथ पिता बाबूलाल भावसार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उन्हें अपने परिवार के लिए पक्का और सुरक्षित आशियाना मिल सका।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sucessstory nis:value=sucessstory nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान जारी ,एसआईआर अवधि में भी निर्धारित प्रपत्रों से किया जा सकेगा आवेदन
---
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके बाद मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने से छूटे हुए सभी मतदाताओं तथा युवा एवं पहली बार पात्र होने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
         उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान नाम जुड़वाने के लिए प्राप्त किए जाने वाले फार्म प्रारूप-6 के साथ घोषणा पत्र की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। साथ ही निर्देशित किया गया है कि गैर एसआईआर अवधि के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1960 के अनुसार निर्धारित प्रपत्रों का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसआईआर के दौरान कतिपय कारणों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से शेष रह गए मतदाता अपने नजदीकी मतदान केन्द्र के बूथ लेवल अधिकारी अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के माध्यम से नाम जुड़वा सकते हैं। इस कार्य के लिए बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा आगामी सप्ताह में अपने मतदान केन्द्र क्षेत्र का भ्रमण भी किया जाएगा।
          उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ने बताया कि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकें, इसके लिए जिले के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही विशेष कैम्प लगाए जायेंगे। उन्होंने पात्र नागरिकों से अभियान का लाभ लेकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की है।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Election Commission of India 
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=khandwa nis:value=khandwa nis:enabled=true nis:link/>
Video 24
Pro JS Khandwa (@projskhandwa) | Public App