जिला स्तरीय कबड्डी में एसएन कॉलेज विजेता, नहाल्दा उपविजेता
---
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खंडवा में जिला स्तरीय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता आयोजित की गई। एसएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोमपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 6 महाविद्यालयों में हरसूद, पंधाना, पीसीजी खंडवा, एसएन महाविद्यालय खंडवा, एनएमडीसी नहाल्दा एवं मूंदी की टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल में एसएन महाविद्यालय ने शासकीय महाविद्यालय हरसूद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
एसएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सिंह ने बताया कि फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एस.एन. महाविद्यालय खंडवा की टीम विजेता बनी, जबकि एनएमडीसी महाविद्यालय नहाल्दा उपविजेता रहा। समापन पर प्राचार्य डॉ. एस.पी. सिंह ने विजेता-उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। जिला स्तरीय टीम का चयन डॉ. आशीष पटेल, डॉ. मोनिका पटेल एवं श्रीमती अंशुल चौहान द्वारा किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. विनय जैन उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सिंह ने कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व और सामूहिक उत्तरदायित्व विकसित करने का सशक्त माध्यम है। जिला स्तरीय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता का संचालन डॉ. एस.एस. डावर ने किया।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
Department of Higher Education, Madhya Pradesh
#khandwa