दीन दरवाजा के बाहर बेकाबू पिकअप ने तोड़े बिजली के तीन पोल, मची अफरा-तफरी
डीडवाना। शहर के दीन दरवाजा के बाहर एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने सड़क किनारे लगे बिजली के तीन खंभों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप व्याप्त हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद प्रत्याशियों ने सजगता दिखाते हुए तत्काल विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचित किया। हादसे के चलते बिजली आपूर्ति ठप्प होने से क्षेत्रवासियों में चिंता फैल गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।
सूचना पर हरकत में आए बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम को मौके पर भेजा। पार्षद प्रत्याशी की पहल और विद्युत कर्मचारियों की तत्परता से क्षतिग्रस्त पोलों की मरम्मत और व्यवस्था सुधारने का कार्य तुरंत शुरू कराया गया, जिससे स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली।