Public App Logo
Profile Picture

khabar rajathan Tak

@newsdidwana
945Followers
15Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=मूलभूत_सुविधाओं_के_त्वरित_समाधान_को_लेकर_एक्शन_मोड nis:value=मूलभूत_सुविधाओं_के_त्वरित_समाधान_को_लेकर_एक्शन_मोड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=में_सभापति_वार्ड_24_25_व_26_का_किया_औचक_निरीक्षण nis:value=में_सभापति_वार्ड_24_25_व_26_का_किया_औचक_निरीक्षण nis:enabled=true nis:link/>

<nis:link nis:type=tag nis:id=mulbhut nis:value=mulbhut nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=suvidhao nis:value=suvidhao nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ke nis:value=ke nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tavrit nis:value=tavrit nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samadhan nis:value=samadhan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ko nis:value=ko nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lekar nis:value=lekar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=action nis:value=action nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mod nis:value=mod nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=me nis:value=me nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sabhapati nis:value=sabhapati nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=word nis:value=word nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=24 nis:value=24 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=25 nis:value=25 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=26 nis:value=26 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ka nis:value=ka nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kiya nis:value=kiya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ochak nis:value=ochak nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nirikshan nis:value=nirikshan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=didwanajila nis:value=didwanajila nis:enabled=true nis:link/>
डीडवाना में ‘एक मेला, एक कैंप – वित्तीय साक्षरता के नाम’ कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को सिखाई सुरक्षित बैंकिंग

डीडवाना।जिला मुख्यालय पर एक मेला, एक कैंप वित्तीय साक्षरता के नाम’ विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य मेले में आए ग्रामीण जन और आम नागरिकों को वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग सुविधाओं तथा केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ गोविंद सिंह चारण, जिला अग्रणी बैंक (यूको बैंक) के एलडीएम नवेंदु चौधरी तथा यूको आरसेटी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। वित्तीय साक्षरता केंद्र डीडवाना की ओर से सेंटर मैनेजर सुमित्रा चौधरी, डाटा एंट्री ऑपरेटर सरिता जांगिड़ और कुचामन के फील्ड कोऑर्डिनेटर नानूराम ने उपस्थित होकर ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।कैंप के दौरान ग्रामीणों को बचत के महत्व, सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग, बीमा, पेंशन तथा सरकार की वित्तीय योजनाओं के बारे में सरल भाषा में समझाया गया। साथ ही, डिजिटल धोखाधड़ी और साइबर ठगी से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी सचेत किया गया।इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ गोविंद सिंह चारण ने कैंप में लगाए गए जागरूकता स्टॉल का निरीक्षण किया और प्रचार-प्रसार सामग्री का जायजा लिया।उपस्थित अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे इस वित्तीय जागरूकता को केवल अपने तक सीमित न रखकर अपने परिवार और समुदाय तक पहुँचाएँ, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें।
डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में चल रहे साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

डीडवाना।ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में बैंक खाते किराए पर लेकर साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का डीडवाना पुलिस और डीएसटी टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंक दस्तावेज और नगदी जब्त की है। 

*मुखबिर की सूचना पर रेड, किराए के कमरे से चल रहा था नेटवर्क*
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोलिया में श्याम जी मार्ग पर दिनेश जेवलिया के मकान के पीछे बाड़े में बने एक कमरे में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में साइबर ठगी का अड्डा चलाया जा रहा है।सूचना मिलते ही थानाधिकारी मोहनसिंह मय जाब्ता व डीएसटी टीम मौके पर पहुंचे और नियमानुसार दबिश दी। मौके से पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया।जिसमे दिनेश (32 वर्ष) पुत्र जेसाराम उर्फ जसाराम जेवलिया, निवासी कोलिया घनश्याम (22 वर्ष) पुत्र सोहनराम जेवलिया, निवासी जेवलिया का बास कोलिया गिरधारी (26 वर्ष) पुत्र रामूराम थालोड, निवासी छिंडालिया थाना मकराना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 04 लैपटॉप (मय चार्जर व स्टैंड), 19 मोबाइल फोन (मय 5 चार्जर), 10 चेकबुक, 10 बैंक डायरी, 51 एटीएम कार्ड, 1 डांगल, 2 पेमेंट स्कैनर, 3 नोटबुक, 1 हिसाब-किताब की डायरी, बैंक स्टेटमेंट का बंडल, एक एक्सटेंशन बोर्ड और 96,820 रुपये की नगदी जब्त की है।

*यह था ठगी का तरीका* 
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सीधे-साधे और अनजान लोगों को पैसों का लालच देकर उनके बैंक खाते किराए पर लेते थे। इसके बाद फर्जी सिम, फर्जी टेलीग्राम आईडी, व्हाट्सएप बिजनेस और फेसबुक आईडी के जरिए लोगों को गेमिंग व अन्य प्रलोभन देकर ठगी की राशि इन किराए के खातों में जमा व विड्रॉल करवाते थे।पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरोह के अन्य नेटवर्क और खातों के संबंध में गहन अनुसंधान शुरू कर दिया है।
सरपंच पर नहरी पानी कनेक्शन के नाम पर फर्जी रसीद से अवैध वसूली का आरोप, जांच की मांग

डीडवाना जिले के क्षेत्र के लाछड़ी गांव में नहरी जल कनेक्शन के नाम पर ग्रामीणों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव के ही हेमाराम पुत्र स्व. लालाराम जाट ने अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपकर सरपंच के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शिकायतकर्ता हेमाराम ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा एलएंडटी कंपनी के माध्यम से गांव में निःशुल्क नहरी जल कनेक्शन स्वीकृत किए गए थे। इसके बावजूद ग्राम सरपंच हरेन्द्र गढ़वाल ने 'ग्राम जल स्वच्छता समिति' की कथित फर्जी रसीद बुक छपवाकर पूरी पंचायत में प्रति कनेक्शन 1,250 रुपये की अवैध वसूली की।शिकायत में यह गंभीर आरोप भी लगाया गया है कि सरपंच द्वारा ग्रामीणों को जो रसीदें दी गई थीं, कनेक्शन लगने के बाद उनसे वे रसीदें वापस जमा करवा ली गईं।
शिकायतकर्ता ने फर्जी रसीद संख्या 36 और 37 की फोटो प्रतियां संलग्न करते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच करवाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
मेहनत और लगन से सुरजीत चाहर ने हासिल की आरएएस में सफलता

डीडवाना।गांव कोलिया निवासी सुरजीत चाहर पुत्र उगमाराम चाहर ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती-2024 में मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर पदस्थापित होकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।सुरजीत चाहर ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के बल पर यह सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है। उन्होंने साबित किया कि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे हासिल करने का संकल्प मजबूत हो तो कठिन से कठिन मंजिल भी हासिल की जा सकती है।सुरजीत की सफलता पर परिजनों, ग्रामीणों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी उपलब्धि से पूरे गांव में गौरव और उत्साह का माहौल है।
जीवन ज्योति सेवा संस्थान में सादगी से मनाई गई गांधी जयंती, नशा मुक्ति की ली शपथ

डीडवाना। स्थानीय जीवन ज्योति सेवा संस्थान में शुक्रवार को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए उनके सिद्धांतों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।समारोह के दौरान संस्थान के संस्थापक रवि प्रकाश शर्मा, व्यवस्थापक संतोष कुमार, स्पेशल टीचर हीरा सिंह, ओमप्रकाश स्वामी तथा बधा राम देवासी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित वक्ताओं ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा और स्वावलंबन के विचारों को याद करते हुए उन्हें आज के समय में भी प्रासंगिक बताया कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर “नशा छोड़ें, जीवन संवारें—स्वस्थ समाज का निर्माण करें” के नारे के साथ समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
बिंचावा में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डीडवाना।राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (जयपुर) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीडवाना-कुचामन) के अध्यक्ष नाहर सिंह मीणा व सचिव विकास ऐचरा के निर्देशन में ग्राम बिंचावा में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल हरफूल राव द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आमजन के विधिक अधिकारों, निशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं और समाज में शांति व अहिंसा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।आयोजन में गांव के अनेक गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर रामचंद्र राव, श्रीकिशन राव, जयराम राव, मदनलाल राव, तिलाराम फगोरिया, मोहनराम सेराडिया, मोहनराम राव, भंवरलाल कागट, प्रदीप राव, सहदेव राव, सुखवीर राव, सुरेंद्र राव, वीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
*गांंधी जयंती पर पुरानी पंचायत समिति परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम* 

*राष्ट्रपिता महात्मा गांंधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और भजनों का हुआ गायन* 

डीडवाना-कुचामन, 2 अक्टूबर। 
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर जिला स्तरीय  कार्यक्रम शुक्रवार को डीडवाना स्थित पुरानी पंचायत समिति परिसर में गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित हुआ। इस अवसर पर  प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी को याद करते हुए उनके सत्य, अहिंसा और शांति के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में पंचायत समिति परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये गए। इसके पश्चात महात्मा गांंधी  के प्रिय भजनों का मधुर गायन किया गया,  उपस्थित कलाकारों द्वारा "वैष्णव जन तो तेने कहिए" और "रघुपति राघव राजाराम" जैसे भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार,उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, नगर परिषद सभापति भंवरलाल पंवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
------------------------------
सभापति भंवरलाल पंवार ने की नगर परिषद में साफ सफाई स्वच्छता का दिया संदेश <nis:link nis:type=tag nis:id=live nis:value=live nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=didwanajila nis:value=didwanajila nis:enabled=true nis:link/>
*जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ी, 52% से अधिक का लक्ष्य पूरा*

डीडवाना- कुचामन, 2अक्टूबर। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी ( ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। जिले में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 52% से भी अधिक किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 17172 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से अब तक 9000 से भी अधिक किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 

जिला कलक्टर अवधेश मीना के निर्देश पर इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी एवं जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इरफान अली खत्री द्वारा दो दिवसीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की सभी एएनएम और आशाओं को जिले में आगामी दो दिनों में टीकाकरण का 10 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने तथा सरकारी एवं निजी विद्यालयों में जाकर बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए है। 

उन्होंने बताया कि गुरुवार को जिले में 500 से भी अधिक किशोरियों को HPV वैक्सीनेशन किया गया। आशा है कि जल्द से जल्द इसी प्रकार जिले में समस्त 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर 15 वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी किशोरियों का HPV वैक्सीनेशन कर अपना लक्ष्य पूर्ण करेंगे।
सभापति भंवरलाल पंवार ने की नगर परिषद में साफ सफाई स्वच्छता का दिया संदेश <nis:link nis:type=tag nis:id=live nis:value=live nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=didwanajila nis:value=didwanajila nis:enabled=true nis:link/>
कमीशन के आरोपों के बीच पंचायत समिति के बीडीओ श्रवणराम जाखड़ एपीओ
भाजपा नेता एडवोकेट जगदीश सिंह राठौड़ की शिकायत के बाद पंचायती राज विभाग ने जारी किए आदेश, जयपुर मुख्यालय में देनी होगी उपस्थिति

लाडनूं। पंचायत समिति लाडनूं में अतिरिक्त विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत श्रवण राम जाखड़ को तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया गया है। राजस्थान सरकार के पंचायती राज विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार उन्हें मुख्यालय पंचायती राज विभाग, जयपुर किया गया है। आदेश में उन्हें आगामी उपस्थिति मुख्यालय जयपुर में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार लाडनूं के भाजपा नेता एवं अधिवक्ता जगदीश सिंह राठौड़ की ओर से पंचायत समिति में विकास कार्यों के टेंडर एवं अन्य मामलों को लेकर पंचायती राज विभाग के मंत्री, शासन सचिव सहित उच्च अधिकारियों को शिकायत की गई थी। शिकायत में टेंडर प्रक्रिया में 13 प्रतिशत कमीशन लिए जाने के आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों की जांच फिलहाल विचाराधीन बताई जा रही है।
आदेश में राज्यादेशों की अवहेलना पर चेतावनी
पंचायती राज विभाग की ओर से जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि पंचायत समिति लाडनूं,  में बीडीओ पदस्थापित था अतिरिक्त विकास अधिकारी श्रवण राम को तत्काल प्रभाव से आदेशों की प्रतीक्षा में एपीओ किया जाकर मुख्यालय पंचायती राज विभाग, जयपुर किया जाता है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी को आगामी उपस्थिति मुख्यालय में प्रस्तुत करनी होगी, अन्यथा इसे राज्यादेशों की अवहेलना माना जाएगा।
*अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित*

डीडवाना-कुचामन, 1 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिला स्तर पर जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वरिष्ठ नागरिकों को साफा पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक रजनीश चौधरी, सहित अन्य वृद्धजन,वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित रहे।
गोकुल धाम कॉलोनी में पानी की पाइपलाइन से छेड़छाड़ का आरोप, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
डीडवाना में भीषण हादसा: सीमेंट से भरा तेज रफ्तार ट्रोला पलटा, ट्रॉली छोड़ इंजन लेकर चालक फरार
डीडवाना: नगर परिषद में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत किया गया श्रमदान, दिलाई गई स्वच्छता की शपथ
*पशु मेले में अग्रणी बैंक द्वारा आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता शिविर*

*किसानों व पशुपालकों को दी गई वितीय साक्षरता व योजनाओं की जानकारी*

डीडवाना-कुचामन, 1 अक्टुबर। 
राष्ट्रीय वित्तीय समावेशन रणनीति के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता को जमीनी स्तर तक पहुँचाने के उद्देश्य  डीडवाना में आयोजित हो रहे पशु मेले में यूको बैंक, जिला अग्रणी बैंक कार्यालय द्वारा गुरुवार को एक मेला – वित्तीय साक्षरता के नाम अभियान के अंतर्गत स्टॉल लगाकर वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजित शिविर में आमजन को एक ही स्थान पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं यथा, सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ (PMJJBY, PMSBY, APY), ऋण सुविधाएँ यथा, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), SHG Bank Linkage एवं अन्य प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र की योजनाएँ, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) द्वारा संचालित कौशल विकास व प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण एवं हैंडहोल्डिंग सपोर्ट, RBI जन जागरूकता संदेश, नकली नोटों (FICN) की पहचान/रोकथाम एवं अन्य जागरूकता व सेवाओं की जानकारी दी गई। 

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक नवेंदु कुमार ने बताया कि शिविर में आमजन एवं मेले में आए किसानों/पशुपालकों/ग्रामीणों को विभिन्न बैंकिंग एवं वित्तीय समावेशन योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित ऋण संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
शिविर में जिले में कार्यरत समस्त बैंकों के अधिकारी/कर्मचारी, बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंस, वित्तीय साक्षरता सलाहकार, वित्तीय साक्षरता केंद्र, अग्रणी बैंक कार्यालय, यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर-सेटी) ने सहभागिता की। इस दौरान स्टॉल का निरीक्षण भारतीय रिज़र्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी गोविंद सिंह द्वारा किया गया। जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार, उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, विकास अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कई जनप्रतिनिधियों द्वारा भी स्टॉल का निरीक्षण किया गया एवं जिला अग्रणी बैंक द्वारा आयोजित शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि आमजन को वित्तीय रूप से जागरूक करने की दिशा में यह कदम अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।
*अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के पर जिले के शतायु मतदाताओं को किया सम्मानित*

डीडवाना-कुचामन, 1 अक्टूबर। 
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिले के शतायु मतदाताओं को सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने जिले की लाडनूं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत थाणु के ग्राम आस की ढाणी निवासी शतायु मतदाता बरजी बानो को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर तहसीलदार सुभाषचंद मीणा, सहित ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=रंजिश_ने_लिया_खूनी_रूप_युवक_पर_चाकू_से_ताबड़तोड़_ nis:value=रंजिश_ने_लिया_खूनी_रूप_युवक_पर_चाकू_से_ताबड़तोड़_ nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=हमला_गभीर_हालत_में_जयपुर_रेफर_आरोपी_पुलिस_हिरासत_मे nis:value=हमला_गभीर_हालत_में_जयपुर_रेफर_आरोपी_पुलिस_हिरासत_मे nis:enabled=true nis:link/>

<nis:link nis:type=tag nis:id=ranjis nis:value=ranjis nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ne nis:value=ne nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=liya nis:value=liya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khuni nis:value=khuni nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rup nis:value=rup nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yuvak nis:value=yuvak nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=par nis:value=par nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chaku nis:value=chaku nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=se nis:value=se nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tabadtod nis:value=tabadtod nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hamla nis:value=hamla nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gabhir nis:value=gabhir nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=halat nis:value=halat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=me nis:value=me nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur nis:value=jaipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=refar nis:value=refar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aaropi nis:value=aaropi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hirasat nis:value=hirasat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=me nis:value=me nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=didwanajila nis:value=didwanajila nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=मारपीट_प्रताड़ना_से_तंग_आकर_अधेड़_ने_फांसी_लगाकर_की nis:value=मारपीट_प्रताड़ना_से_तंग_आकर_अधेड़_ने_फांसी_लगाकर_की nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जीवन_लीला_समाप्त_परिजनों_का_हत्या_उकसाने_का_आरोप nis:value=जीवन_लीला_समाप्त_परिजनों_का_हत्या_उकसाने_का_आरोप nis:enabled=true nis:link/>

<nis:link nis:type=tag nis:id=marpit nis:value=marpit nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=prdtadana nis:value=prdtadana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=se nis:value=se nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tang nis:value=tang nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aakar nis:value=aakar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=adhed nis:value=adhed nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ne nis:value=ne nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fansi nis:value=fansi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lagakar nis:value=lagakar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ki nis:value=ki nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jivan nis:value=jivan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lila nis:value=lila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samapt nis:value=samapt nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=parijano nis:value=parijano nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ka nis:value=ka nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hatya nis:value=hatya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uksane nis:value=uksane nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ka nis:value=ka nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aarop nis:value=aarop nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=didwanajila nis:value=didwanajila nis:enabled=true nis:link/>
*जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित*

*पेयजल आपूर्ति से जुड़े परिवादों का निस्तारण करने के दिये निर्देश*

डीडवाना-कुचामन, 30 सितम्बर। 
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर अवधेश मीना के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। 

बैठक में जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों, पेयजल आपूर्ति, नल जल मित्रों की नियुक्ति एवं पेयजल संबंधित परिवादों की समीक्षा की गई। 

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन की स्थिति व बकाया कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व नहरी परियोजना विंग द्वारा पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की सुचारु आपूर्ति करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही अवैध कनेक्शन पर कारवाई करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये। 

इस दौरान उन्होंने स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रो में नल कनेक्शन देने, ग्राम जल स्वच्छता समितियों को सक्रिय करने, नल जल मित्रो की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने तथा हर घर नल प्रमाणन कार्य में तेजी लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। 

इस दौरान जिला कलक्टर अवधेश मीना ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को जिले में पेयजल आपूर्ति को सुचारु रखने तथा संपर्क पोर्टल पर पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

इस दौरान बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता रामलाल मीणा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एफ आर मीणा, महिला बाल विकास विभाग के उपनिदेशक गौरव चौधरी, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता अजीत सिंह, गिरिराज चौधरी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
राजस्थान पुलिस (आर4सी) की बड़ी साइबर कार्रवाईः CSEAM और अश्लील सामग्री के ऑनलाइन प्रसार पर राज्यव्यापी स्ट्राइक।

25,000 डेटा इनपुट्स के गहन विश्लेषण के बाद 15,326 सिम/नंबर, 7,800 यूआरएल और 100 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू।

एडीजी वी. के. सिंह के निर्देशन में राज्यभर में तकनीकी पड़ताल की जाकर चूरू, नागौर, अलवर, सीकर सहित कई जिलों में प्रकरण दर्ज किये गये।

*राजस्थान पुलिस की अपीलः-*
*राजस्थान पुलिस आमजन से पुनः अपील करती है कि बाल यौन शोषण या किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री को देखना, डाउनलोड करना, सहेजना या फॉरवर्ड करना कानूनन अपराध है। यदि ऐसा कोई लिंक या संदेश प्राप्त होता है, तो उसे आगे प्रसारित न करें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।*
<nis:link nis:type=tag nis:id=nagaurpolice nis:value=NAGAURPOLICE nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sp nis:value=SP nis:enabled=true nis:link/> Office Nagaur 

• *राजस्थान पुलिस (आर4सी) की बड़ी साइबर कार्रवाईः CSEAM और अश्लील सामग्री के ऑनलाइन प्रसार पर राज्यव्यापी स्ट्राइक।*

• *25,000 डेटा इनपुट्स के गहन विश्लेषण के बाद 15,326 सिम/नंबर, 7,800 यूआरएल और 100 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू।*

• *एडीजी वी. के. सिंह के निर्देशन में राज्यभर में तकनीकी पड़ताल की जाकर चूरू, नागौर, अलवर, सीकर सहित कई जिलों में प्रकरण दर्ज किये गये*
 
*राजस्थान पुलिस की अपीलः-*
*राजस्थान पुलिस आमजन से पुनः अपील करती है कि बाल यौन शोषण या किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री को देखना, डाउनलोड करना, सहेजना या फॉरवर्ड करना कानूनन अपराध है। यदि ऐसा कोई लिंक या संदेश प्राप्त होता है, तो उसे आगे प्रसारित न करें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।*

@IgpAjmer
@PoliceRajasthan
कम वोल्टेज, पेयजल किल्लत और आवारा मवेशियों के आतंक से परेशान वार्ड 14 वासियों ने नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

डीडवाना।शहर के वार्ड नंबर 14 के निवासियों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर परिषद आयुक्त व अध्यक्ष के नाम एक पत्र सौंपकर अपना आक्रोश जताया है। वार्डवासियों का कहना है कि वे लंबे समय से पेयजल आपूर्ति, कम बिजली वोल्टेज और आवारा पशुओं की समस्या से जूझ रहे हैं।स्थानीय निवासियों ने पत्र में बताया कि क्षेत्र में पानी आपूर्ति का ढर्रा पूरी तरह बिगड़ा हुआ है। वार्ड में लगभग 7 से 8 दिनों में मात्र एक बार पानी की आपूर्ति की जाती है। पानी का प्रेशर इतना कम होता है कि महज दो-तीन दिनों के उपयोग लायक ही पानी स्टोर हो पाता है, जिससे बाकी दिनों के लिए लोगों को महंगे दामों में प्राइवेट पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। पेयजल के साथ-साथ वार्डवासी लो-वोल्टेज की मार झेलने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि बिजली का वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे चलने के बावजूद नीचे तक हवा नहीं आती। आए दिन कम वोल्टेज के कारण घरों के महंगे इलेक्ट्रॉनिक और विद्युत उपकरण फुक रहे हैं।वार्ड की गठाणियों की गली में दिन-रात आवारा मवेशियों और सांडों का डरा जमा रहता है। ये पशु सड़क पर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। देर रात या तड़के निकलने वाले राहगीरों, सुबह मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों के साथ हादसों की आशंका बनी रहती है।नगर परिषद प्रशासन से इन समस्याओं का शीघ्र अति शीघ्र स्थाई समाधान निकालने की मांग की है।
70 वी बालिका वर्ग नेटबॉल प्रतियोगिता रंगारंग कार्यक्रम <nis:link nis:type=tag nis:id=live nis:value=live nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khel nis:value=khel nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khabarfast nis:value=khabarfast nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pradesh nis:value=pradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=short nis:value=short nis:enabled=true nis:link/>