डीडवाना में चुनाव व त्योहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च; आमजन में विश्वास और अपराधियों में खौफ का दिया संदेश
डीडवाना। नगर निकाय चुनाव के तहत डीडवाना नगर परिषद के 40 वार्डों में निर्वाचन की घोषणा के साथ ही पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। आगामी त्योहारों और चुनावी सरगर्मियों के बीच शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला।यह फ्लैग मार्च कचहरी परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले चौराहों और संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए पुनःकचहरी मार्ग पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्च के दौरान पुलिस के आला अधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।मुख्य उद्देश्य: आमजन में सुरक्षा का विश्वास जगाना और असामाजिक तत्वों व अपराधियों में भय पैदा करना।चुनाव और त्योहारों के दौरान शांति भंग करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी प्रशासन ने सभी शहरवासियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और चुनाव प्रक्रिया में शांतिपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया।
फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि निष्पक्ष चुनाव और भयमुक्त वातावरण के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।