डीडवाना शाखा का दो दिवसीय बाल संस्कार एवं अभिरुचि शिविर संपन्न
35 बच्चों ने नृत्य, योग, चित्रकारी, मेहंदी में दिखाया हुनर
डीडवाना।भारत विकास परिषद शाखा डीडवाना के तत्वावधान में दो दिवसीय बाल संस्कार एवं अभिरुचि शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका ममता मोट ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों में बचपन से ही संस्कारों का बीजारोपण करने एवं उनकी अभिरुचि के अनुसार प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं।दो दिवसीय इस शिविर में नगर के 35 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान बच्चों को नृत्य, योग, चित्रकारी, मेहंदी जैसी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा बच्चों की रुचि पहचानकर उनकी छिपी हुई प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया।शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेविका रोशनी जोधा ने सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार भेंट कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के बच्चे कल का भारत हैं। संस्कारवान एवं हुनरमंद पीढ़ी ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करेगी।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।इस दौरान परिषद के महिला सदस्य रंजना शर्मा,रश्मि शर्मा,कौशल्या सेन राजश्री सोनी,बबीता,कुमावत,पूनम दाधीच ललिता योगी,योगा क्लास के संचालक नरेंद्र तुनवाल उपस्थित रहे।
Didwana, Nagaur | Jun 11, 2026