*नगर निकाय चुनाव-2026*
*स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत घुमन्तु एवं ट्रांसजेण्डर मतदाताओं से मतदान संबंधी संवाद कार्यक्रम आयोजित*
डीडवाना-कुचामन, 3 सितम्बर।
जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत आयोजित हा रही स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत गुरुवार को घुमन्तु, अर्द्धघुमन्तु एवं ट्रांसजेण्डर मतदाताओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, डीडवाना अल्ताफ हुसैन ने बताया जिले में नगर निकाय आम चुनाव 2026 में घुमन्तु, अर्द्धघुमन्तु एवं ट्रांसजेण्डर समुदाय के मतदाताओं को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक मतदान करने के लिए नगरपरिषद् डीडवाना में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत घुमन्तु, अर्द्धघुमन्तु एवं ट्रांसजेण्डर मतदाताओं से मतदान से संबंधी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम घुमंतू समुदाय व ट्रांसजेंडर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान नगर परिषद, डीडवाना के आयुक्त जितेन्द्र चौकीदार, ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अल्ताफ हुसैन, समाज कल्याण विभाग डीडवाना के महेन्द्र कुमावत तथा नवाज शरीफ उपस्थित रहे।