भैंस मामले में न्याय की मांग को लेकर पूर्व विधायक अजय यादव ने IG विकास वैभव से की मुलाकात
अतरी थाना प्रभारी द्वारा दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच की मांग, IG ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण एसएसपी को दिए जांच के निर्देश
गया। भैंस से जुड़े मामले में अतरी थाना प्रभारी द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को लेकर पूर्व विधायक अजय यादव ने गुरुवार को मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) विकास वैभव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग की।
पूर्व विधायक ने IG को मामले से संबंधित पूरी जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि अतरी थाना प्रभारी द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज करने के दौरान तथ्यों की उचित जांच नहीं की गई है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक से मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया, ताकि वास्तविक तथ्यों का पता चल सके और किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव ने ग्रामीण एसएसपी को पूरे प्रकरण की जांच कराने का निर्देश दिया। IG के निर्देश के बाद अब मामले की जांच ग्रामीण पुलिस प्रशासन द्वारा की जाएगी।
पूर्व विधायक अजय यादव ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी के साथ अन्याय करना नहीं, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के माध्यम से वास्तविकता सामने लाना और पीड़ित को न्याय दिलाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।