आज गया जिला अंतर्गत हरिदास सेमिनरी में सोलर मेला 2026 का आयोजन किया गया जिसमें जिला पदाधिकारी महोदय श्री शशांक शुभंकर एवं नगर आयुक्त महोदय के द्वारा सोलर से संबंधित मेले का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही उक्त मेले के पश्चात पूरे गया जिले में प्रचार प्रसार हेतु पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने हेतु सोलर रथ को उनके द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही उनके द्वारा सभी उपभोक्ताओं को हरित ऊर्जा के रूप में सोलर रूफटॉप पैनल अपने छतों पर लगवाने हेतु भी आग्रह किया गया।उक्त मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया एवं सोलर मेला में लगभग 150 से अधिक उपभोक्ताओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया एवं कई बैंकों के द्वारा करीब 25 से अधिक सोलर लोन उक्त सोलर मेले में उपभोक्ताओं को दिए गए। इसके अतिरिक्त गया जिले में सोलर रूफटॉप पैनल लगाने हेतु पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत अच्छा कार्य करने वाले सोलर वेंडर, जिला स्तरीय बैंक एवं विभागीय पदाधिकारी को सम्मानित किया गया।