फतुहा से वाणावर तक 551 फीट की बोल बम कांवर यात्रा, भक्तों में उत्साह
फतुहा। सावन के पावन अवसर पर फतुहा से वाणावर तक आयोजित होने वाली 551 फीट की बोल बम कांवर यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा में शामिल होने वाले सभी भक्तजनों से निर्धारित समय पर श्यामनगर पहुंचने की अपील की गई है।
आयोजकों के अनुसार सभी कांवरिया भक्त सुबह 8 बजे श्यामनगर से सुरक्षित वाहन के माध्यम से प्रस्थान करेंगे। श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया गया है।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह का अवसर बार-बार नहीं मिलता। अधिक से अधिक भक्तों से कांवर यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।
हर-हर महादेव! बोल बम!
संपर्क: 6206950158