प्रेस विज्ञप्ति
20 अगस्त 2026, गया जिले में जीविका द्वारा संचालित निबंधित जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समितियों की वार्षिक आम सभाओं का आयोजन विभिन्न प्रखंडों में किया गया। गुरारू में सम्राट जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति, बांके बाजार में सखी जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति, खिजरसराय में प्रगति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति, मानपुर में आदर्श जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति, शेरघाटी में जीवन ज्योति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति, टेकारी में ज्ञान जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति तथा वजीरगंज में आंचल जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की आम सभाएँ आयोजित हुईं। इन सभाओं में जिला एवं प्रखंड जीविका कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।
टेकारी प्रखंड में ज्ञान जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, मथुरापुर द्वारा वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष सोनम कुमारी ने समिति की आय एवं व्यय का विवरण प्रस्तुत किया तथा आगामी योजनाओं की जानकारी दी। इस समिति के अंतर्गत 995 स्वयं सहायता समूह एवं 71 ग्राम संगठन सक्रिय हैं, जिनके माध्यम से 11,867 परिवार जीविका से जुड़कर आयवर्धन एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
इस कार्यक्रम में समिति की सचिव करीना कुमारी, कोषाध्यक्ष संजीता कुमारी सहित निदेशक मंडल के सभी सदस्य, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका श्री आचार्य मम्मट, प्रबंधक संचार दिनेश कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक उत्तम कुमार , क्षेत्रीय समन्वयक, सामुदायिक समन्वयक, सामुदायिक सेवा प्रदाता एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ उपस्थित रहीं।
जिला परियोजना प्रबंधक श्री आचार्य मम्मट ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को उद्यमी बनाने, स्थानीय उत्पाद तैयार कर ग्रामीण बाजार तक पहुँचाने और बदलाव के लिए संकल्प लेने की आवश्यकता है। उन्होंने टेकारी की दीदियों से आग्रह किया कि वे अपने उत्पादों को ग्रामीण बाजार से जोड़कर बिक्री बढ़ाएँ।
सचिव द्वारा प्रस्तुत उपलब्धियों को आम सभा ने अनुमोदित किया। अध्यक्ष एवं सचिव ने निदेशक मंडल, सहायक संगठनों, उपसमिति सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं जीविका दीदियों को सफल क्रियान्वयन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह वार्षिक आम सभा केवल टेकारी तक सीमित नहीं रही, बल्कि अन्य प्रखंडों में भी आयोजित हुई जहाँ जिला एवं प्रखंड जीविका प्रतिनिधियों ने भाग लेकर समितियों की उपलब्धियों और योजनाओं को साझा किया। इस प्रकार गया जिले में जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समितियों ने सामुदायिक विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एकजुट होकर अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।