बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान मराठी न बोल पाने को लेकर बयान दिया था। कार्यक्रम के दौरान जैसे ही संजय दत्त ने बोलना शुरू किया मंत्रीजी मे उन्हें मराठी में बोलने को कहा। इसपर एक्टर ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि मैं 6 साल येरवडा जेल में रहा।,तब भी माराठी नहीं सीख पाया। अब उन्होंने अपने इस बयान पर यू टर्न ले लिया है।
संजय दत्त ने महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को फोन कर दही हंडी कार्यक्रम के दौरान मराठी भाषा को लेकर दिए अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका बयान मजाक में दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके बयान से कोई गलत संदेश गया हो तो वह इसके लिए क्षमा चाहते हैं।
जानकारी के मुताबिक, मंत्री प्रताप सरनाईक एक बैठक में थे, तभी संजय दत्त का फोन आया। एक्टर ने बातचीत की शुरुआत मराठी में 'प्रताप भाई, जय महाराष्ट्र' कहकर की।
Korba, Korba | Sep 10, 2026