झारखंड के राजधानी रांची के जिला स्कूल परिसर में कोतवाली थाना के ठीक पीछे जर्जर पानी की टंकी को तोड़ने के दौरान हादसा हो गया। टंकी भरभराकर गिर गई। इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में सत्या भुइयां (25 वर्ष) और मैथली शरण महतो (42 वर्ष) शामिल हैं। दोनों श्रमिक पलामू जिले के पड़वा मोड़ के पास के निवासी हैं। हादसे के बाद घटना स्थल पर लगे इमरजेंसी बोर्ड पर सभी नजरें पड़ी तो देखा बोर्ड पर मोबाइल नंबर के केवल शुरुआती 4 डिजिट लिखे हुए हैं। बाकी नंबर पर क्रॉस का निशान लगा हुआ है। इससे हेमंत सरकार की आपात व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।
Korba, Korba | Sep 10, 2026