तृणमूल कांग्रेस की फायरब्रांड लीडर रहीं सायोनी घोष का नया अंदाज सामने आया है। ममता बनर्जी की बागी सांसद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह समंदर के किनारे चहलकदमी कर रही हैं। उनका यह वीडियो तमिलनाडु के महाबलीपुरम का है। सायोनी घोष कुछ समय पहले ही स्टडी टूर पर तमिलनाडु गई थीं। इस दौरे में उन्हें तमिलनाडु के सीएम विजय से भी मुलाकात की थी। उन्होंने सेल्फी भी ली थी। उनकी मुलाकात काफी सुर्खियों में आई थी।
पश्चिम बंगाल के जाधवपुर से लोकसभा की सदस्य सायोनी घोष राजनीति में आने से पहले एक्टिंग की दुनिया में थीं। वह लोकसभा के युवा सांसदों में हैं। सायोनी घोष और अविवाहित हैं। सागर किनारे दिल ये पुकारे वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन दिया है कि 'तू ही अकेली तो कोई नहीं है'। महाबलीपुरम बीच के बारे में कहा जाता है कि जब आप समुद्र किनारे टहलते हैं, तो समुद्री हवा का हल्का स्पर्श और टकराती लहरों की लयबद्ध आवाज आपको समुद्र की शांति मे�
Korba, Korba | Sep 10, 2026