अमिताभ बच्चन फिलहाल 'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन होस्ट कर रहे हैं और 1 साल को छोड़कर वो इसे लगातार होस्ट कर रहे हैं। बिग बी ने हाल ही में शो छोड़ने को लेकर हिंट दिया है, जिससे फैंस का दिल टूट गया। उन्होंने शो की कहानियों को दिल तोड़ने वाला भी कहा है।
अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के साथ अपने लंबे जुड़ाव को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। बॉलीवुड एक्टर, जो अभी इस शो का 18वां सीजन होस्ट कर रहे हैं, उन्होंने इशारों-इशारों में शो छोड़ने की इच्छा जाहिर की है। अपने हालिया ब्लॉग में, बिग बी ने बताया कि कंटेस्टेंट्स की दिल दहला देने वाली कहानियों की वजह से उनके लिए होस्टिंग जारी रखना 'मुश्किल' हो गया है।
Korba, Korba | Sep 10, 2026