ग्रीस की राजधानी एथेंस के पास एटिका जूलॉजिकल पार्क में बाघिन के तीन बच्चों को जन्म देने पर दुनिया भर के वन्य जीव प्रेमियों में खुशी की लहर है। तीनों शावक सुमात्रा के बाघ की नस्ल के हैं, जिसे गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजातियों में शामिल किया गया है। शावकों के जन्म के बाद इस प्रजाति को विलुप्त होने से बचाने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के लिए उम्मीद जगी है। ग्रीस में इनका जन्म एक मिली-जुली इंटरनेशनल ब्रीडिंग पहल का हिस्सा है।
ग्रीस की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीनों शावक जुलाई की शुरुआत में पैदा हुए थे। इनमें दो नर और एक मादा है। मंगलवार को जू के वेटरिनरी स्टाफ की उनकी पहली विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट जारी की है। 9 हफ्ते के इन शावकों का वजन किया गया और उन्हें स्टैंडर्ड 3-इन-1 वैक्सीन दी गई है। तीनों को अंतरराष्ट्रीय पहचान वाली माइक्रोचिप लगाई गई है।
Korba, Korba | Sep 10, 2026