मुन्नी हांसदा ने शिकारीपाड़ा हिंसा को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कोल कंपनी के जीएम और ड्राइवर पर हमले को लेकर किया बड़ा खुलासा
काठीकुंड आंदोलन से उभरी विस्थापन विरोधी नेता मुन्नी हांसदा ने बादलपाड़ा-कल्याणपुर कोल ब्लॉक में हुई हिंसक झड़प पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना को गलत और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कोयला खदान और विस्थापन के खिलाफ उनका 20 वर्षों का आंदोलन हमेशा शांतिपूर्ण रहा है।
मुन्नी हांसदा के अनुसार, एक ग्रामसभा के लिए एक गांव के बजाय आसपास के कई गांवों के लोगों को बुलाकर भीड़ जुटाई गई, जो बाद में उग्र हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ ने पुलिस के साथ-साथ कंपनी के जीएम सागर सिंह मीणा और उनके ड्राइवर पर भी हमला किया।
मुन्नी हांसदा ने दावा किया कि जीएम को जान से मारने की साजिश की गई और उन्हें तालाब के पानी में डुबाने का प्रयास भी हुआ। उन्होंने कहा कि बोरिंग मशीन छत्तर कैंप में रखी थी और भारी मशीन को तत्काल हटाना संभव नहीं था।
उन्होंने प्रशासन से घटना का नेतृत्व करने वालों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
#Dumka #Shikaripara #MunniHasda #CoalBlock #SanthalParganaKhabar