ढीमरखेड़ा: ग्राम पाली में 195 बच्चे दो कमरों में पढ़ रहे, निर्माण कार्य के चलते स्कूल में जगह का संकट
ढीमरखेड़ा।तहसील क्षेत्र के ग्राम पाली स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में कक्षा 1 से 8वीं तक के 195 बच्चों की पढ़ाई महज दो अतिरिक्त कमरों में संचालित हो रही है। स्कूल भवन में निर्माण कार्य चलने के कारण पर्याप्त कक्ष उपलब्ध नहीं हैं, जिससे विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।