ढीमरखेड़ा: रामभक्ति की गूंज: पिपरिया सेहलावन में 19-25 फरवरी तक भव्य श्रीराम महायज्ञ एवं संगीतमय रामकथा
कटनी जिले के उमरिया पान क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया सेहलावन स्थित पावन तपोभूमि रामकुण्डी आश्रम में 19 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक भव्य श्री राम महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा का दिव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आध्यात्मिक अनुष्ठान परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री बनवारी दास जी महाराज की प्रेरणा एवं सानिध्य में सम्पन्न होगा।