ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा पुलिस ने ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए
ग्रामीणों ने मोबाइल की तकनीक को तो अपना लिया, लेकिन इस तकनीक के सहारे जो खतरा उनके आसपास हर समय मौजूद रहता है शायद उसकी जानकारी उन्हें नहीं है। यही जानकारी उन्हें देने का बीड़ा ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे की अगुवाई में ढीमरखेड़ा पुलिस ने उठाया है।