ढीमरखेड़ा: 4 साल, 50 चक्कर, विधवा संबल के लिए भटक रही, ग्राम पिंडरई का मामला, मिल रही सिर्फ तारीख
मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी संबल योजना गरीबों को सहारा देने के लिए बनाई गई है लेकिन कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील में यह योजना एक बेबस विधवा के लिए अंतहीन इंतजार का सबब बन गई है। ग्राम पिंडरई निवासी महिला सुषमा बाई चौधरी पिछले चार वर्षों से अपने हक की राशि पाने के लिए जनपद पंचायत कार्यालय की धूल फांक रही हैं।