ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत सडार जंगलों से गुरुवार को एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक बाघ जंगल के बीच स्थित महादेव के पुराने शिवलिंग पर अपना सिर रगड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।