सोरांव: मऊआइमा इलाके में विवाहिता ने पति समेत अन्य परिजनों पर घर से भगाने का आरोप लगाया, शिकायत दर्ज
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ठेगही का पूरा गांव की अंतिमा धैकार ने पति और सास-ससुर पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। अंतिमा का कहना है कि उनके चार साल के बेटे को भी ससुराल वालों ने अपने पास रखा है।पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति और सास-ससुर आए दिन उनके साथ मारपीट करते थे और विरोध करने पर घर से निकाल दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई।