**शंकरगढ़ में चोरों का आतंक, पावर प्लांट चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल**
**खान सेमरा मिश्रपुरवा में महिला के घर से सामान चोरी होने का आरोप, चौकी में दिया प्रार्थना पत्र; अब पुलिस कार्रवाई का इंतजार**
**शंकरगढ़, प्रयागराज।** शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के पावर प्लांट चौकी अंतर्गत खान सेमरा मिश्रपुरवा में चोरी की घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। गांव की रहने वाली एक महिला ने चौकी में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि चोरों ने उसके घर से कई सामान चोरी कर लिए हैं।
महिला ने वीडियो के माध्यम से अपनी आपबीती बताते हुए चोरी की घटना की जानकारी दी है। महिला के आरोपों के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस क्या कदम उठा रही है?
अब देखना यह है कि पावर प्लांट चौकी पुलिस महिला की शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है और चोरी की घटना का खुलासा कब तक हो पाता है।
Bara, Allahabad | Nov 11, 2026