**यमद्वितीया मेले में उचक्कों का आतंक, पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल**
यूनाइटेड भारत बारा
**घूरपुर, प्रयागराज।** भीटा-देवरिया स्थित सुजावन देव धाम में आयोजित यमद्वितीया मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच उचक्कों ने जमकर हाथ साफ किया। कई महिलाओं के मंगलसूत्र, श्रद्धालुओं के मोबाइल और पर्स चोरी होने की शिकायतें सामने आई हैं। चोरी की घटनाओं से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद वारदातों की शिकायतों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ितों ने घूरपुर पुलिस से कार्रवाई और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।
Bara, Allahabad | Nov 10, 2026