बारा थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची 112 पीआरवी
प्रयागराज। बारा थाना क्षेत्र के गिज नहर पुलिया के पास बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर 112 पीआरवी पुलिस पहुंची। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।