प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने जनपदवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील
यूनाइटेड भारत बारा
मनोज कुमार बिन्द
प्रयागराज। पुलिस कमिश्नर प्रयागराज ने जनपद के समस्त नागरिकों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।
उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान ऐसा कोई कार्य न करें, जो कानून के विरुद्ध हो। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। दीपावली खुशियों और रोशनी का पर्व है, इसे सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
प्रयागराज पुलिस की अपील—खुशियां बांटें, कानून का पालन करें और सुरक्षित दीपावली मनाएं।