धनोप के जोरा का खेड़ा और नंदा का खेड़ा गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। राजस्व गांव घोषित होने के बावजूद इन गांवों को पंचायत मुख्यालय से जोड़ने वाली पक्की सड़क आज तक पूरी नहीं हो सकी है। नतीजा—हर दिन ग्रामीणों के लिए आवागमन जोखिम भरा बनता जा रहा है।