फूलियाकलां। तहसील क्षेत्र में गुरुवार को हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। तेज बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी रबी फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं। फूलिया, धनोप, सांगरिया, कनेछनकलां एवं बागथला गांव में मौसम की मार सबसे ज्यादा देखने को मिली, जहां पानी भराव और तेज हवा के कारण फसलें खेतों में ही गिर गईं।