फूलिया कलां: दर्दनाक सड़क हादसा: पलटने के बाद कार में लगी आग, 2 लोगों की मौके पर हुई मौत, तीन की हालत गंभीर
नेशनल हाईवे 148 डी पर नई राज्यास गांव के समीप गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मवेशियों को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी, जिसके बाद वाहन में भीषण आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।